
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके है गोपाल

मनेद्रगढ़। कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत ने पूर्व पार्षद व मीडिया कर्मी गोपाल गुप्ता को निकाय क्षेत्र के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है जानकारी के अनुसार पिछले दो कार्यकाल में वे पार्षद पद के दायित्वों का भी निर्वहन कर चुके हैं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश सिंह व पूर्व नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल के काफी करीबी माने जाते हैं गुप्ता 1998 मे शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में एन एस यू आई में छात्र यूनियन के नगर अध्यक्ष पद को ग्रहण कर राजनीति की शुरुआत की थी 2003-4 में वे विवेकानंद महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए थे 2007 में विवेकानंद कॉलेज की जनभागीदारी समिति में गुलाब सिंह के प्रतिनिधि के रूप में विधायक प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त हुए थे इसके अलावा शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय के कई समितियां व जन भागीदारी में भी समय-समय पर सदस्य नियुक्त हुए इसके अलावा कई सामाजिक संगठनों में भी सदस्यों के रूप में कार्य किए हैं । उनकी नियुक्ति को लेकर कोरबा सांसद ने दूरभाष पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नगर पालिका की 22 वार्डों की जनता से जुड़ी मुद्दे व जनहितकारी जनता से जुड़ी योजनाओं को बढ़-चढ़कर उठाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस आशा और विश्वास से मुझे कोरबा सांसद हुआ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने चुना है उनकी अपेक्षाओं पर मैं खडा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा इनकी नियुक्ति पर शुभचिंतकों द्वारा सोशल मीडिया व निवास में बधाइयो का तांता लगा है इनकी नियुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह पूर्व नपाध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता सौरभ मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष राजेश शर्मा, पार्षद अजय जायसवाल, मुकेश अग्रवाल ,मोहम्मद सईद गिरधर जायसवाल मोहम्मद इमरान मोहम्मद हुसैन आशु गंभीर,अमित पुरी जसपाल सिंह ,अमित ठठेर, विकी दत्ता ,गगन मलिक रोमी रैना आदि सुखचिंतकों ने शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।








