The specified slider id does not exist.

“कर्मचारियों का हित ही सर्वोपरि”: जिला महामंत्री बनते ही रामायण तिवारी ने भरी हुंकार, कहा, संगठन को बनाएंगे और मजबूत

Share this post:

छात्र राजनीति से निकले ‘तेजतर्रार’ नेतृत्व पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया भरोसा, कर्मचारियों के हक की लड़ाई होगी और भी मजबूत

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने सांगठनिक विस्तार और मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष अजीत दुबे के निर्देशानुसार और जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह की अनुशंसा पर, मनेन्द्रगढ़ वनमंडल में पदस्थ रामायण तिवारी को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कर्मचारियों के प्रति उनकी सक्रियता, निष्पक्ष कार्यशैली और कठिन परिस्थितियों में नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है।

छात्र राजनीति का अनुभव

​रामायण तिवारी की जड़ें छात्र राजनीति से जुड़ी रही हैं, जहाँ उन्होंने कॉलेज के दिनों से ही नेतृत्व कौशल सीखा। उनके करीबियों का मानना है कि तिवारी न केवल कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति जागरूक रहते हैं, बल्कि विषम परिस्थितियों में भी संगठन को एकजुट रखने का हुनर जानते हैं। उनकी निष्पक्ष छवि ही उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है।

“कर्मचारियों का हित ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता” : रामायण तिवारी

अपनी नियुक्ति के बाद रामायण तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

“वन कर्मचारी संघ ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करूँगा। कर्मचारियों का हित ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। मेरा लक्ष्य संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना है, ताकि हर कर्मचारी अपनी आवाज बुलंद कर सके।”

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

तिवारी ने इस नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजीत दुबे, प्रदेश महामंत्री तरुण रजक, जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह सहित प्रदेश के समस्त शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर मनेन्द्रगढ़ वनमंडल के सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail