The specified slider id does not exist.

सियासी गलियारों में चर्चा : कांग्रेस के दिग्गज नेता ने की CM साय की प्रशंसा, सादगी के कायल हुए पूर्व महापौर रेड्डी

Share this post:

चिरमिरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में हुई मुलाकात, के डमरू रेड्डी बोले- ‘मुख्यमंत्री का अपनापन और सरलता पहले से भी अधिक मधुर’

नई पहल न्यूज नेटवर्क। चिरमिरी। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अक्सर वार-पलटवार का दौर चलता रहता है, लेकिन कभी-कभी कुछ तस्वीरें और बयान राजनीतिक सौहार्द की नई इबारत लिखते हैं। ताज़ा मामला कोयलांचल नगरी चिरमिरी का है, जहाँ कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व महापौर के. डोमरू रेड्डी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जमकर तारीफ की है। शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुई इस मुलाकात के बाद रेड्डी की सोशल मीडिया पोस्ट ने जिले के सियासी पारे को गरमा दिया है।

मंदिर प्रांगण में ‘सादगी’ का मिलन

अवसर था चिरमिरी स्थित प्रभु श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन और भव्य मेले का। इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ दर्शन करने पहुँचे थे। श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ के पदाधिकारी होने के नाते के. डोमरू रेड्डी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके साथ पूजा-पाठ में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री जी बेहद सादगी और सज्जनतापूर्ण व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके साथ प्रसाद ग्रहण करने के दौरान अनुभव हुआ कि उनका आम लोगों के प्रति अपनापन और सरलता पहले से कहीं अधिक सहज और मधुर हुई है।

के. डोमरू रेड्डी, पूर्व महापौर एवं कांग्रेस नेता

क्यों खास है यह प्रशंसा ?

के. डोमरू रेड्डी की गिनती एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले के कद्दावर कांग्रेस नेताओं में होती है। एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत करने वाले रेड्डी निर्दलीय महापौर भी रह चुके हैं और हाल ही में जिला अध्यक्ष की दौड़ में भी उनका नाम प्रमुखता से शामिल था। ऐसे में एक कट्टर कांग्रेसी पृष्ठभूमि वाले नेता द्वारा भाजपा के मुख्यमंत्री की सार्वजनिक मंच पर सराहना करना चर्चा का विषय बनी हुई है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail