मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस का ‘हल्लाबोल’: कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर फूंका आंदोलन का बिगुल, सांसद ज्योत्सना महंत बोलीं- “जनता की चीख नहीं सुन रहा प्रशासन”

Share this post:

अतिक्रमण, बिजली कटौती और दूषित पानी से मौतों पर भड़की कांग्रेस, कलेक्ट्रेट के बाहर जुटी भारी भीड़, भाजपा सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का ऐलान

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़ |जिले में व्याप्त जनसमस्याओं और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा सरकार की नीतियों और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली के विरोध में आयोजित इस ‘विशाल आम सभा और कलेक्ट्रेट घेराव’ ने शहर की सड़कों पर कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन की गूँज सुनाई दी। सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने घेराव कर स्पष्ट संदेश दिया कि अब जनता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

“गरीबों के घर तोड़ना और किसानों को सताना बंद करे भाजपा” – सांसद ज्योत्सना महंत

आम सभा को संबोधित करते हुए कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा, “भाजपा शासन में प्रशासन बहरा हो गया है। अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के सिर से छत छीनी जा रही है, दूषित पानी से लोगों की जान जा रही है, लेकिन कलेक्टर कार्यालय मौन है। मनरेगा को कमजोर कर मजदूरों का हक मारा जा रहा है, जिसे कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी।”

प्रशासनिक संवेदनशीलता खत्म, अब आर-पार की लड़ाई: अशोक श्रीवास्तव

​जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिला प्रशासन केवल भाजपा के एजेंट के रूप में काम करना बंद करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण नहीं हुआ, तो यह आंदोलन कलेक्ट्रेट के कमरों तक पहुँचेगा।

दिग्गजों ने भरी हुंकार: “जनता का आक्रोश अब ज्वालामुखी बन चुका है”

  • पूर्व विधायक गुलाब कमरों व विनय जायसवाल: उन्होंने इस आंदोलन को ‘जन-आंदोलन’ बताते हुए कहा कि किसान, मजदूर और कर्मचारी वर्ग इस सरकार के कुशासन से त्रस्त है।
  • NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे: उन्होंने युवाओं की बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा।
  • रमेश सिंह (विधायक प्रत्याशी): उन्होंने बिजली कटौती और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को सरकार की सबसे बड़ी विफलता करार दिया।

कलेक्ट्रेट का घेराव: घंटों तक बना रहा तनावपूर्ण माहौल

​आम सभा के बाद जब कांग्रेस का विशाल जुलूस कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ा, तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। बेरिकेड्स पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर को गुंजायमान कर दिया।

इन प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, प्रभा पटेल, राजकुमार केसरवानी, ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा, रामनरेश पटेल, शिवांश जैन, युधिष्ठिर कमरों, अंकुर सिंह, व्यंकटेश सिंह, पूनम सिंह रामु सिंह के साथ-साथ NSUI जिलाध्यक्ष कासिम अंसारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाफिज मेमन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूमा चटर्जी व निर्मला चतुर्वेदी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail