The specified slider id does not exist.

वीडियो : होली और रमजान के उत्साह में न डालें खलल : चिरमिरी पुलिस का हुड़दंगियों को कड़ा अल्टीमेटम

Share this post:

“त्योहार भाईचारे का, हुड़दंग का नहीं, मर्यादा तोड़ी तो पुलिस बरतेगी सख्ती” – थाना प्रभारी विजय सिंह

नई पहल न्यूज नेटवर्क। चिरमिरी। रंगों के महापर्व होली और इबादत के पाक महीने रमजान को लेकर चिरमिरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे इन त्योहारों को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। इसके साथ ही उन्होंने हुड़दंग करने वालों, स्टंटबाजों और नशा कर शांति भंग करने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है।

नमाजियों पर रंग डालना पड़ेगा भारी, स्टंटबाजों की खैर नहीं

​थाना प्रभारी ने विशेष रूप से अपील की है कि होली के दिन रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है। दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच नमाजी मस्जिद की ओर जाते हैं, ऐसे में किसी भी स्थिति में नमाजियों पर रंग न डालें। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्ती से पेश आएगी।

हुड़दंगियों के लिए विशेष निर्देश:

  • स्टंटबाजी और ट्रिपल राइडिंग: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और बाइक पर तीन सवारी बैठने वालों पर कड़ी नजर रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन तुरंत जब्त किए जाएंगे।
  • सोशल मीडिया पर नजर: भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
  • डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध: शहर में डीजे बजाना पूरी तरह वर्जित है। उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

“मर्यादित तरीके से मनाएं खुशियां, पुलिस आपके साथ”

विजय सिंह ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही सौहार्द के प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सिर्फ रंगों से होली खेलें और पेंट, कीचड़ या गोबर जैसी चीजों का इस्तेमाल कर त्योहार की गरिमा न गिराएं। महिलाओं और बुजुर्गों के साथ अभद्रता करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

“चिरमिरी पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए ‘कंधे से कंधा’ मिलाकर खड़ी है। हम चाहते हैं कि शहर का नाम रोशन हो, न कि किसी अप्रिय घटना से बदनामी। शांति बनाए रखें, पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है।”

विजय सिंह, थाना प्रभारी, चिरमिरी

चिरमिरी पुलिस की अपील: आइए, हम सब मिलकर चिरमिरी को शांति और सौहार्द का मिसाल बनाएं। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail