​नशे की ‘ड्राइव’ पर ₹50 हजार की ‘चोट’: चिरमिरी पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव पर तगड़ा एक्शन

Share this post:

चिरमिरी पुलिस की सख्त चेतावनी, जाम छलकाकर पकड़ा स्टीयरिंग, तो सीधे जाना होगा कोर्ट

नई पहल न्यूज नेटवर्क। चिरमिरी। एमसीबी पुलिस इन दिनों नशे के सौदागरों और नशे में धुत होकर सड़क पर मौत बांटने वालों के खिलाफ ‘फुल फॉर्म’ में है। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS) के कड़े तेवरों और डीएसपी चिरमिरी के कुशल मार्गदर्शन में चिरमिरी पुलिस ने शराबियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महज 23 दिनों के भीतर पुलिस ने ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के शौकीनों की जेब ऐसी ढीली की है कि अब शराब पीकर वाहन चलाने से पहले लोग सौ बार सोचेंगे।

23 दिन, 5 केस और 50,000 का जुर्माना

​थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में 1 जनवरी से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5 बड़े प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों को जब माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, तो कोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों पर कुल ₹50,000 का शमन शुल्क (जुर्माना) ठोक दिया। पुलिस की यह कार्रवाई उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है जो सड़क सुरक्षा नियमों को हवा में उड़ाते हैं।

थाना प्रभारी विजय सिंह की पैनी नजर

​चिरमिरी थाना प्रभारी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान केवल दिखावे के लिए नहीं है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की टीमें ब्रेथ एनालाइजर के साथ तैनात हैं।

  • लक्ष्य: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना।
  • रणनीति: देर रात गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग।
  • परिणाम: अब तक ₹50,000 का भारी-भरकम जुर्माना वसूला जा चुका है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail