वीडियो : इश्क… आग और अस्पताल : नाराज प्रेमिका को डराने के लिए युवक ने किया ‘अग्नि-कांड’, बीच सड़क पर मची चीख-पुकार, नाबालिग प्रेमिका भी झुलसी

Share this post:

इश्क में ‘पैर’ फूंका, पर दांव पड़ा उल्टा: प्रेमिका को डराने के लिए प्रेमी ने किया आग का ड्रामा, अब दोनों अस्पताल में भर्ती

नई पहल न्यूज नेटवर्क। चिरमिरी। प्यार में अक्सर लोग होश खो बैठते हैं, लेकिन चिरमिरी के वार्ड नंबर 26 में जो हुआ, वह होश खोने से ज्यादा ‘दहशत फैलाने’ और ‘इमोशनल ब्लैकमेल’ का मामला नजर आता है। यहाँ एक प्रेमी ने अपनी नाराज नाबालिग प्रेमिका को डराने और उसे मनाने के लिए बीच सड़क पर ऐसा ड्रामा रचा कि खेल-खेल में दोनों की जान पर बन आई।

पैर पर पेट्रोल डालकर ‘फिल्मी’ स्टंट

​अक्सर देखा जाता है कि अगर कोई जान देना चाहता है तो वह पूरे शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कता है, लेकिन यहाँ मामला कुछ और ही था। युवक शुभम राय उर्फ गोलू ने केवल अपने पैरों के पास पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह पूरी तरह से एक ‘खतरनाक ड्रामेबाजी’ थी, जिसका मकसद केवल प्रेमिका को डराना और उसे अपनी बात मानने के लिए मजबूर करना था।

स्कूल जाते वक्त रोका, फिर शुरू हुआ तमाशा

​जब नाबालिग लड़की स्कूल जा रही थी, तभी शुभम ने उसे रास्ते में रोका। जेब में पेट्रोल की छोटी बोतल लिए शुभम ने ‘मान-मनौवल’ का खेल शुरू किया। जब लड़की ने भाव नहीं दिया, तो खुद को नुकसान पहुँचाने का ढोंग करते हुए उसने पैरों पर आग लगा ली। लेकिन आग की लपटें बेकाबू हो गईं और देखते ही देखते तमाशा हकीकत में बदल गया।

बचाने आई लड़की भी हुई ‘इश्क के ड्रामे’ का शिकार

शुभम के इस जानलेवा स्टंट को देख लड़की घबरा गई और मानवीय संवेदना के नाते उसे बचाने के लिए झपटी। इस दौरान वह खुद भी आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई। फिलहाल, दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस की नजर: ड्रामेबाजी ने बढ़ाई मुश्किलें

​चिरमिरी पुलिस इस मामले को केवल एक हादसे के तौर पर नहीं देख रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से पेट्रोल केवल पैरों पर छिड़का गया, उससे साफ जाहिर होता है कि युवक का इरादा आत्महत्या का नहीं, बल्कि लड़की पर दबाव बनाने का था। पुलिस अब इस ‘लव ड्रामा’ के कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail