आरटीआई में बड़ा खुलासा : चैनपुर पंचायत में एक ही दिन में 49 ट्रॉली रेत और 400 बोरी सीमेंट की ‘खपत

Share this post:

आरटीआई एक्टिविस्ट अशोक श्रीवास्तव ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। ग्राम पंचायत चैनपुर में निर्माण कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। जन सूचना अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी में सामने आया है कि पंचायत सचिव ने एक ही दिन में 49 ट्रॉली रेत, 1000 फीट गिट्टी और 200 बोरी सीमेंट की आमद और खर्च दिखाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया। यह मामला मदरसा रोड के सीसी सड़क निर्माण कार्य से जुड़ा है, जहां स्टॉक रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियाँ न केवल हैरान करने वाली हैं, बल्कि भ्रष्टाचार की आशंका को और गहरा करती हैं।जानकारी के मुताबिक, निर्माण सामग्री की आमद और खर्च की एंट्री एक ही तारीख में की गई है, जिससे यह संदेह उठता है कि कागजों पर ही निर्माण दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

क्या कहते हैं दस्तावेज़?

रेत : 49 ट्रॉली – एक ही दिन में आमद और पूरा खर्च

गिट्टी : 1000 फीट – एक ही दिन में आमद और पूरा खर्च

सीमेंट : 200 बैग – एक ही दिन में आमद और पूरा खर्च

विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी भारी मात्रा में सामग्री का एक ही दिन में लाना और इस्तेमाल कर लेना तकनीकी रूप से असंभव है। इस पूरे मामले में स्टॉक रजिस्टर की लेखांकन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

शिकायत हुई दर्ज
इस खुलासे के बाद एक आरटीआई एक्टिविस्ट अशोक श्रीवास्तव ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत पत्र भेजते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पंचायत सचिव के विरुद्ध प्रशासनिक और वित्तीय कार्रवाई के साथ-साथ निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन स्वतंत्र एजेंसी से कराने की बात कही है।

अब निगाहें प्रशासन पर
अब देखना यह है कि जनपद प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कार्रवाई करता है। क्या जांच होगी? क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी? या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail