बरतुंगा सड़क विवाद : एसईसीएल महाप्रबंधक को कांग्रेस का अल्टीमेटम, जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। चिरमिरी। बरतुंगा मार्ग को बंद किए जाने से उत्पन्न गंभीर आवागमन संकट और क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी का एक प्रतिनिधिमंडल एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक से मिला। ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में खनन प्रबंधन को जनहित की उपेक्षा तत्काल बंद करने तथा आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की गई है।

प्रमुख मांगें एवं बिंदु

  • सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का निर्माण: बरतुंगा क्षेत्र के लिए अविलंब सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। वर्तमान मार्ग पर रात्रि में स्कूली बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, डामरीकरण और स्पष्ट साइन बोर्ड लगाए जाएं।
  • स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राथमिकता: नवीन एवं संचालित निजी खदानों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए।
  • कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं: एसईसीएल कॉलोनियों में सफाई, पेयजल और बिजली आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा विकास कार्यों में आ रही अनावश्यक रुकावटों को दूर किया जाए।
  • क्वाटर नोटिस पर रोक: एसईसीएल क्वाटरों में निवासरत स्थानीय निवासियों को दिए जा रहे बेदखली के नोटिसों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए।

मांगें पूरी न होने पर जन-आंदोलन की चेतावनी

​ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन ने प्रबंधन को स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि जनहित से जुड़े इन संवेदनशील मुद्दों का समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों के लिए सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से उग्र जन-आंदोलन करेगी।

प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन के साथ नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा, हल्दीबाड़ी मंडल अध्यक्ष उमाशंकर एल्गमकर, ब्लॉक महामंत्री रज्जाक खान, शिव महाराणा, पार्षद शनि चौहथा और अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष वीरू खान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail