कहानी कथन प्रतियोगिता : हाव-भाव और मासूमियत से नन्हे बच्चों ने जीता सबका दिल, आत्मविश्वास की दिखी झलक
नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेन्द्रगढ़। बच्चों की कल्पनाशीलता को नई उड़ान देने और उनके भाषाई कौशल को निखारने के उद्देश्य से स्थानीय बचपन प्ले स्कूल में एक भव्य ‘कहानी कथन प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान प्ले ग्रुप से लेकर नर्सरी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मंच पर अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का ऐसा परिचय दिया कि उपस्थित शिक्षक और अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी बेहतरीन भाव-भंगिमाओं और हाव-भाव के जरिए पात्रों को जीवंत कर दिया। विद्यालय की शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में तैयार हुए इन नौनिहालों ने बिना किसी झिझक के अपनी बात मंच पर रखी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में मंच के डर को खत्म करना और उनकी सोचने की क्षमता को विकसित करना था।
प्रतियोगिता के परिणाम और विजेता
निर्णायकों की भूमिका विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती ज्योति ताम्रकार, श्रीमती आशी कक्कड़, श्रीमती मीनू सिन्हा एवं श्रीमती तोषी अग्रवाल ने निभाई। उनके निर्णय के अनुसार विजेताओं की सूची इस प्रकार है:



कक्षा नर्सरी “अ”: आथर्व मंडल (प्रथम), ताहीती हल्दार (द्वितीय), साकेत साहू एवं कवीश अग्रवाल (तृतीय)।
कक्षा नर्सरी “ब”: सचिका शर्मा (प्रथम), शिविका केशरवानी (द्वितीय), रणवीत कुमार राम एवं विआंश वर्मा (तृतीय)।
कक्षा प्ले ग्रुप: आद्विक सिंह (प्रथम) और ओम मुखर्जी (द्वितीय) स्थान पर रहे।
विद्यालय की काउंसलर सोनाली दास ने अभिभावकों को संबोधित किया और सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। अंत में विद्यालय की डायरेक्टर ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं साधना सिंह, नंदिनी शाह, सुनिता राम, सीमा सेन, रेखा दोहरे, पूजा सोंधिया और सबा परवीन का सराहनीय योगदान रहा।




