The specified slider id does not exist.

बचपन प्ले स्कूल में नन्हे होनहारों ने दिखाया दम : ‘जनरल नॉलेज’ प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

Share this post:

नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा, स्कूल डायरेक्टर ज्योति ताम्रकार बोलीं, प्रतिस्पर्धा से बढ़ता है बच्चों का आत्मविश्वास और मानसिक कौशल

नई पहल न्यूज नेटवर्क|मनेंद्रगढ़। बच्चों की नींव मजबूत करने और उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से शहर के प्रतिष्ठित ‘बचपन प्ले स्कूल’ में भव्य ‘जनरल नॉलेज’ (सामान्य ज्ञान) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय देते हुए न केवल कठिन सवालों के जवाब दिए, बल्कि भविष्य की बड़ी चुनौतियों के लिए अपनी तैयारी का शंखनाद भी किया।

आत्मविश्वास और विकास की पाठशाला

संस्था की डायरेक्टर ज्योति ताम्रकार ने सफल आयोजन पर खुशी जताते हुए कहा कि, “इतनी छोटी उम्र से ही बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनाने से उनका मनोबल और सेल्फ-कॉन्फिडेंस बढ़ता है। यह उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाता है ताकि वे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खुद को तैयार कर सकें।” वहीं, स्कूल की काउंसलर सोनाली दास ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा की भावना बच्चों को दृढ़ बनाती है और उनके भीतर छुपे हुए हुनर को मंच प्रदान करती है।

प्रतियोगिता के परिणाम: चमके नन्हे सितारे

​निर्णायक मंडल में डायरेक्टर ज्योति ताम्रकार, आशी कक्कड़ और तोषी अग्रवाल शामिल रहीं। विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

नर्सरी वर्ग:

  • नर्सरी-ए: कविश अग्रवाल, अथर्व मंडल, मनन जैन व अनय गुप्ता (प्रथम); प्रिशा साहू, अब्दुल अहद, ताहिती हलदर व आरवी केशरवानी (द्वितीय); विरुपक्ष सिंह (तृतीय)।
  • नर्सरी-बी: अन्वेषा शुक्ला (प्रथम); शिविका केशरवानी, विआंश वर्मा व नव्या सिंह (द्वितीय); एरिका तिर्की व अनायशा सनवी (तृतीय)।

एलकेजी वर्ग:

  • एलकेजी-ए: अर्फ़िया मेमन, कनिष्क शुक्ला, रियांशी साहू, सिद्धि देवानी, शिवांश तिवारी व युमना अंसारी (प्रथम); तवीशी तिवारी (द्वितीय); सार्थक पांडेय (तृतीय)।
  • एलकेजी-बी: आश्वी अग्रवाल, अनन्या कक्कड़ व शानविका पोरवाल (प्रथम); अभिश्री मुखर्जी, अद्विका भारती, जपजोत कौर व दृष्टि गुर्जर (द्वितीय); कुनाल गोस्वामी (तृतीय)।
  • एलकेजी-सी: समायरा सिंह, विहाना फरमानिया व शोविक चंद्र दास (प्रथम); शिवांश यादव व आश्वी (द्वितीय); प्रत्यूष वर्मा (तृतीय)।

यूकेजी वर्ग:

  • यूकेजी-ए: दर्शिका जायसवाल, शिवार्थ जायसवाल व स्पृहा अग्रवाल (प्रथम); सौभाग्य कुमार सिन्हा व उज्जवल तिवारी (द्वितीय); अद्वैत दास (तृतीय)।
  • यूकेजी-बी: वृन्दा पोद्दार, अर्पिता अग्रवाल, हर्षिल छत्तानी व उज्जवल अग्रवाल (प्रथम); भाविका छत्रिया (द्वितीय); हार्दिक सूर्यवंशी (तृतीय)।
  • यूकेजी-सी: धनिश कोरी व शास्वत डे (प्रथम); ख्याति दुबे (द्वितीय); ओजस्वी बोथरा (तृतीय)।

इनके सहयोग से सफल रहा आयोजन

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की शिक्षिकाओं साधना सिंह, नंदनी साहू, प्रियंका सिंह, रश्मि प्रसाद, शिल्पी सिन्हा, आरिका ख़ान, वैष्णवी जायसवाल, बी साई प्रीति, सुनीता राम, रुचि सेन एवं सौम्या सेन का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन में निरंतर सीखने की प्रेरणा दी।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail