दुर्गा मंदिर से मिशन स्कूल तक बेहतर कनेक्टिविटी का मार्ग प्रशस्त, नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों का जताया आभार
नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 16 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज बुधवार को पूरी हो गई। अधोसंरचना मद के तहत 17.56 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दुर्गा मंदिर टी.वी. टॉवर रोड से मिशन स्कूल तक की सी.सी. सड़क का भूमि पूजन कार्यक्रम उत्साह के माहौल में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव के मुख्य आतिथ्य में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस भूमिपूजन कार्य के पूरा होने की घोषणा से पूरे वार्ड में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। वार्डवासियों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि आगे भी वार्ड में इसी तरह विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव ने हमारी प्राथमिकता शहर को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव ने कहा कि निकाय की सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, और क्षेत्रीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में शहर के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा, “शहर में जब सड़कें अच्छी होती हैं, तभी हर मूलभूत सुविधा जनता तक आसानी से पहुंचती है। हमारी प्राथमिकता शहर को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना है।”
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव, पार्षद दयाशंकर यादव, सपन महतो, सुनैना विश्वकर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल, जमील साह, सुशीला सिंह, क्रितिका जैन, इमरान खान, मुकेश अग्रवाल, किरण कुजूर, स्वप्निल सिन्हा, पूर्व पार्षद अजमुद्दीन अंसारी, प्रमिता पटवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, रामचरित द्विवेदी, विनीत जायसवाल, विवेक अग्रवाल, राजेश विश्वकर्मा, रामधुन जायसवाल, रवि जैन, नपा इंजीनियर विकास मिश्रा, अजय पैकरा सहित अत्यधिक संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।







