तांबे का तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने कसा शिकंजा; आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेन्द्रगढ़। शहर में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। रेलवे कॉलोनी के एक गैरेज से कॉपर वायर (तांबे का तार) चोरी करने वाले गिरोह के तीसरे फरार आरोपी को पुलिस ने अंततः धर दबोचा है। पकड़ा गया शातिर आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों और सटीक मुखबिर तंत्र के आगे उसकी एक न चली।
क्या था पूरा मामला?
रेलवे कॉलोनी निवासी गुरु दत्ता के गैरेज से अज्ञात चोरों ने कीमती कॉपर वायर पार कर दिया था। प्रार्थी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामले में पुलिस ने पहले ही त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो मुख्य आरोपियों—राकेश यादव (22 वर्ष) और अंशु देवांगन निवासी सेंधा चौकी नागपुर को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उनके पास से 10 किग्रा कॉपर वायर और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (कुल जुमला कीमती ₹50,000) जब्त की थी। हालांकि, वारदात में शामिल तीसरा साथी मौका देखकर फरार होने में कामयाब रहा था।
SP रत्ना सिंह के निर्देश पर चला विशेष धरपकड़ अभियान
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एम.सी.बी. जिला पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS) ने सख्त निर्देश जारी कर विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
इसी बीच पुलिस को मुखबिर से ठोस सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने शारदा मंदिर (वार्ड नंबर 14) के पास से दीपक सिंह पिता विजय सिंह (23 वर्ष) को घेराबंदी कर दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 3 किग्रा तांबा वायर बरामद कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस टीम ने निभाई मुख्य भूमिका
सफल कार्रवाई में निरीक्षक विवेक पाटले, हेड कांस्टेबल राकेश शर्मा, कांस्टेबल प्रदीप एक्का, आरक्षक प्रमोद यादव (साइबर सेल) एवं नगर सैनिक विनीत सोनी की सराहनीय और मुस्तैद भूमिका रही।
आम जन से मनेन्द्रगढ़ पुलिस की अपील:
“चोरी या किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देकर FIR दर्ज कराएं। यदि आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो बिना देरी किए कोतवाली पुलिस को सूचित करें। अपराधियों के खिलाफ मनेन्द्रगढ़ पुलिस का यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा
About The Author









































