The specified slider id does not exist.

नकली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2.25 लाख के जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

Share this post:

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पिपलानी थाना पुलिस ने नकली नोट तैयार करने के बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से कुल 2 लाख 25 हजार 500 रुपये मूल्य के जाली नोट और नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला पूरा सेटअप बरामद किया गया है। पकड़ा गया युवक प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है और वहीं का अनुभव नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल कर रहा था।

एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि शांति नगर झुग्गी बस्ती के पास एक युवक नकली नोट चलाने की कोशिश में घूम रहा है। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया तो उसके पास से 500 रुपये के 23 जाली नोट मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विवेक यादव, निवासी मुरली नगर करोंद, के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह घर में कम्प्यूटर, प्रिंटर और स्कैनर की मदद से नकली नोट छाप रहा था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर की तलाशी ली, जहां 500 के 428 अतिरिक्त जाली नोट मिले। इस तरह कुल 451 नकली नोट जब्त किए गए। पुलिस ने नोट बनाने में उपयोग हो रहे कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर और अन्य उपकरण भी जब्त कर लिए हैं। अब यह जांच की जा रही है कि आरोपी कब से इस अवैध काम में लगा था और क्या उसने जाली नोट बाजार में भी चलाए हैं।

मध्य प्रदेश में पिछले दो महीनों में नकली नोटों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। खंडवा जिले के पैठियां गांव में मदरसे के इमाम जुबेर अंसारी के कमरे से करीब 19 लाख 78 हजार रुपये के नकली नोट बरामद होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और गिरोह गुना में पकड़ा गया। गुना कोतवाली पुलिस ने जाली नोट बनाने में शामिल अविनाश कलावत और नीतेश रघुवंशी को गिरफ्तार किया था, जिनके तार हनी कुशवाह, लल्लू जाट और एक नाबालिग तक पहुंच रहे थे। इनके कब्जे से प्रिंटर, उपकरण और नकली नोट बरामद हुए थे।

इसके अलावा मंदसौर में भी 28 अक्टूबर को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुल्तानपुरा चौकी क्षेत्र में 38 हजार रुपये के 76 जाली नोट बरामद किए और निसार हुसैन, रियाज नियारगर और दीपक कुमार नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail