“पति पसंद नहीं आया, तो बना दी मौत की थाली!” झारखंड में सामने आया “सोनम कांड पार्ट-2”

Share this post:

छत्तीसगढ़ की नवविवाहिता ने रची रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश

नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। रंका/बलरामपुर/रामानुजगंज। इंदौर के चर्चित सोनम हत्याकांड को देश अभी भूला भी नहीं था कि झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र से एक और सनसनीखेज “सोनम पार्ट-2” सामने आया है। यहां 22 वर्षीय नवविवाहित बुधनाथ सिंह की पत्नी सुनीता सिंह ने सिर्फ इसलिए उसका कत्ल कर दिया क्योंकि वह उसे “पसंद” नहीं आया था।हत्या की यह रूह कंपा देने वाली वारदात रंका के बाहोकुदर गांव की है, जबकि आरोपी पत्नी छत्तीसगढ़ के बिशुनपुर (रामचंद्रपुर) की रहने वाली है।

“मुर्गा-भात बना मौत का प्रसाद”

11 मई को हुई शादी के बाद, सुनीता शादी के अगले दिन ही मायके चली गई। पंचायत, समझाइश और कई मान-मनौव्वल के बाद वह 5 जून को लौटी। मगर तब तक मन में खौफनाक साजिश जन्म ले चुकी थी। 14 जून को दोनों पति-पत्नी बाजार गए, जहां सुनीता ने पति से ही कीटनाशक दवा खरीदवा ली — बहाना बनाया कि “फसल में कीड़े लग रहे हैं”। सुनीता ने आखिरकार अपना शैतानी खेल अंजाम तक पहुंचा दिया। उसने मुर्गा-भात में कीटनाशक मिलाया, इस बार बुधनाथ ने वह खाना खा लिया — और कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई।

पहले सास को फंसाया, फिर खुद टूट गई

हत्या के बाद, सुनीता ने शातिर चाल चलते हुए अपनी सास पर जहर देने का आरोप मढ़ दिया। उसका कहना था कि सास ने उसे मारने के लिए खाना ज़हर से भरा, जो गलती से बेटे ने खा लिया। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो सुनीता टूट गई और अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने माना कि उसने ही पति को खाने में जहर दिया और उसने पति से ही जहर मंगवाया था।

“जिसके हाथों में मेंहंदी सूखी भी नहीं थी, उन्हीं हाथों से मिटा दिया जीवन!”

हत्या की पूरी साजिश पूर्व नियोजित थी। सुनीता को शादी मंज़ूर नहीं थी, लेकिन उसने सदियों के रिश्ते को मिटाने का रास्ता चुना।एक मासूम लड़के को उसकी नई ज़िंदगी शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

रंका थाना प्रभारी के अनुसार, सुनीता के खिलाफ भादंवि की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

❓ बड़ा सवाल: क्या अब शादी जीवन की सुरक्षा नहीं रही

क्या पसंद-नापसंद के नाम पर अब क़त्ल जायज़ हो गया?

शादी जैसे पवित्र बंधन का इतना क्रूर अंत सोच से परे है।

क्या समाज अब भावनात्मक, मानसिक और रिश्तों की हत्या को रोकने के लिए तैयार है ?

इस “सोनम पार्ट-2” ने फिर याद दिला दिया – प्यार ना हो, तो जिंदगी बेमोल हो जाती है !

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

अमरकंटक में छत्तीसगढ़ प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच की बैठक संपन्न : गर्मी के दिनों में उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए मनेंद्रगढ़ शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, समाजसेवी मनीष गोयल ‘मंच प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail