पाकिस्तान ने बीएसएफ के अगवा जवान पूर्णम को छोड़ा

Share this post:

20 दिन बाद अटारी वाघा बॉर्डर से कोटे पूर्णम

नई दिल्ली। पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल को अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे और बाद में उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद से पाकिस्तान रेंजर्स ने पूर्णम कुमार शॉ को भारत को सौंप दिया है। बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ अटारी बॉर्डर से वापस भारत लौटे हैं।

भारत लौटने के बाद साथी जवानों के साथ पूर्णम

23 अप्रैल को गलती से सीमा पार कर गए थे पूर्णम कुमार शॉ

पूर्णम शॉ बीएसएफ की 182वीं बटालियन फिरोजपुर में तैनात थे। 23 अप्रैल को पूर्णम शॉ ममदोट के फेंसिंग पर लगे गेट नंबर-208/1 के पास थे। इस दौरान शॉ की तबीयत खराब हो गई और वह पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया और उनके हथियार छीन लिए। सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के अधिकारी पहुंचे। पाकिस्तान रेंजर्स से बातचीत कर बताया कि यह जवान कुछ दिन पूर्व ही स्थानांतरित होकर यहां आया है। उसे जीरो लाइन की जानकारी नहीं थी। उसे रिहा किया जाए, लेकिन पाकिस्तान ने तब उसे लौटाने से इनकार कर दिया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की बड़ी कार्रवाई के बाद थर्राए पाकिस्तान ने पूर्णम शॉ को लौटा दिया हैं।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

अमरकंटक में छत्तीसगढ़ प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच की बैठक संपन्न : गर्मी के दिनों में उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए मनेंद्रगढ़ शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, समाजसेवी मनीष गोयल ‘मंच प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail