पाकिस्तान के 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों में एयर स्ट्राइक 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए
पाकिस्तान पर भारतीय सेना द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे


आखिरकार भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर ही दी। इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात के बाद पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की।
इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।
भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इसका नाम दिया है ‘ऑपरेशन सिंदूर’। ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी।
पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे।
रात 1 बजकर 44 मिनट पर हुआ पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक
रक्षा मंत्रालय ने 1.44 बजे एक बयान में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैन्य हमले किए गए. बयान में कहा गया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्ता और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया. इस हमले में लश्कर और जैश के हेडक्वार्टर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं.


About The Author










































