The specified slider id does not exist.

वनांचल शिक्षा क्रांति : पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ के बालक छात्रावास की रखी आधारशिला

Share this post:

पीएम जनमन योजना से संवर रहा आदिवासी अंचल, कोदवागोड़ान में 100 सीटर सर्वसुविधायुक्त छात्रावास का भूमिपूजन

दुर्गम रास्तों की दूरी अब नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा, वनांचल के बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और शैक्षणिक माहौल

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया/कोदवागोड़ान। विधानसभा के दूरस्थ और दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने वनांचल ग्राम कोदवागोड़ान में ‘पीएम जनमन योजना’ के अंतर्गत ₹2 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाले 100 सीटर बालक छात्रावास का विधिवत भूमिपूजन कर उसकी आधारशिला रखी। यह छात्रावास वनांचल क्षेत्र के जरूरतमंद और विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का नया आधार बनेगा। अब कटीली राहों और लंबी दूरी के सफर से थकने वाले आदिवासी बच्चों का समय और परिश्रम दोनों बचेगा, जिससे वे पूरे मन से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।

दूरस्थ अंचलों को बेहतर शिक्षा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: भावना बोहरा

​भूमिपूजन के गरिमामयी अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि ग्रामीण और सुदूर अंचलों के विद्यार्थियों को बेहतर और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

शिक्षा ही समाज में विकास और सशक्तीकरण का सबसे बड़ा माध्यम है। इस 100 सीटर बालक छात्रावास के निर्माण से सुदूर क्षेत्रों के बच्चों को सुरक्षित आवास, भोजन और पढ़ाई के लिए एक शानदार माहौल मिलेगा। अब उनके माता-पिता को भी अपने बच्चों की पढ़ाई या सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी।

— भावना बोहरा, विधायक (पंडरिया)

पीएम जनमन योजना से साकार हो रहा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का सपना

​विधायक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पीएम जनमन योजना आज छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के लिए विकास की एक नई किरण बनकर आई है। इसके जरिए सालों से उपेक्षित पड़े दुर्गम क्षेत्रों में पक्के मकान, चमचमाती सड़कें, शुद्ध पेयजल (नल-जल योजना) और बिजली विहीन गांवों तक रोशनी पहुंच रही है। आदिवासी परिवार आज विकास की मुख्यधारा से जुड़कर ‘विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को पूरा कर रहे हैं।

बेटियों के लिए ‘निःशुल्क बस सेवा’ और वनांचल में ‘मोबाइल हेल्थ लैब’ की सौगात

​क्षेत्र की जनता को मिल रही सुविधाओं का जिक्र करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कुछ बेहद महत्वपूर्ण घोषणाएं और उपलब्धियां भी गिनाईं:

  • बेटियों के लिए मुफ्त बस: आगामी शैक्षणिक सत्र से कुई-कुकदुर महाविद्यालय में पढ़ने वाली वनांचल की बेटियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू की जाएगी, ताकि वे बिना किसी डर या परेशानी के उच्च शिक्षा हासिल कर सकें।
  • स्वास्थ्य सुविधाएं: दूरस्थ गांवों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस और घर-घर जाकर मुफ्त इलाज व जांच के लिए निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन सफलता पूर्वक किया जा रहा है।

करोड़ों के विकास कार्यों से बदल रही पंडरिया की सूरत

​पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का जाल बिछाया जा रहा है। विधायक ने बताया कि पीएम जनमन योजना और अन्य मदों से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगें पूरी की जा रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • सड़क और पुल-पुलिया: 171 किलोमीटर से अधिक लंबी पक्की सड़कें, 4 उच्चस्तरीय पुल और 10 पुलियों के निर्माण की ऐतिहासिक स्वीकृति।
  • पीएम आवास: जरूरतमंद परिवारों के लिए 3,500 नए पक्के मकानों का निर्माण।
  • सिंचाई व पेयजल: महीडबरा जलाशय योजना, पुटपुटा व्यपवर्तन, कौआनार व्यपवर्तन, एनिकट कम काजवे और मुनमुना ग्राम में सिंगल विलेज नल-जल योजना की सौगात।
  • अन्य अधोसंरचना: 27 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, कुई-कुकदुर में शासकीय महाविद्यालय के भव्य भवन का निर्माण और अंधेरे में डूबे गांवों तक बिजली की आपूर्ति।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का रहा भारी हुजूम

​इस ऐतिहासिक विकास कार्य के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष फलित साहू, सरपंच नंदिनी डहरिया, उप सरपंच नारायण साकत, शिव नंदन पांडेय, मंडल महामंत्री स्वतंत्र तिवारी, महेश यादव, सुखदेव धुर्वे, रामावतार साहू, गणपत करचाम, दिलीप पटेल, संतोष साहू, राजेन्द्र साहू, जनपद सदस्य तुलसी साहू, विकास तिवारी, चुन्नी साहू, सुमन ठाकुर और लक्ष्मी नारायण शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के आला अधिकारी-कर्मचारी तथा सैकड़ों की तादाद में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail