रामनवमी पर सफलता का जयघोष : ‘जीरो एक्सीडेंट, जीरो क्राइम’ के साथ डोंगरगढ़ मेला संपन्न : एसपी अंकिता शर्मा ने टीम संग टेका मां बम्लेश्वरी के दरबार में माथा

Share this post:

राजनांदगांव पुलिस बैंड की भक्तिमय धुनों से गूंजा मंदिर परिसर; सफल नवरात्रि ड्यूटी के बाद एसपी और एएसपी ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

नई पहल न्यूज नेटवर्क। राजनांदगांव। शक्ति की भक्ति और कर्तव्य की शुचिता का अनूठा संगम आज धर्मनगरी डोंगरगढ़ में देखने को मिला। चैत्र नवरात्रि के चुनौतीपूर्ण नौ दिनों की ड्यूटी को ‘पूर्णतः सुरक्षित और अपराध मुक्त’ संपन्न कराने के बाद, राजनांदगांव जिले की कप्तान एसपी अंकिता शर्मा (IPS) अपनी पूरी टीम के साथ मां बम्लेश्वरी के चरणों में आभार व्यक्त करने पहुंचीं।

मिशन मोड में पुलिस, परिणाम- ‘शून्य दुर्घटना’

लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र डोंगरगढ़ मेले में इस बार राजनांदगांव पुलिस ने सुशासन और सुरक्षा की नई इबारत लिखी है। एसपी अंकिता शर्मा के कुशल नेतृत्व और एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर के मैदानी प्रबंधन का ही परिणाम रहा कि इस वर्ष मेले के दौरान ‘शून्य दुर्घटना’ और ‘शून्य आपराधिक घटना  का लक्ष्य हासिल किया गया। कठिन ड्यूटी के सफल निर्वहन के बाद आज पूरी टीम ने मां की आरती उतारकर जनसेवा के अपने संकल्प को दोहराया।

पुलिस बैंड की धुनों पर उमड़ा भक्ति का सैलाब

​रामनवमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर का नजारा बेहद खास था। राजनांदगांव पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत की गई भक्तिमय धुनों ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुलिस कर्मियों ने न केवल सुरक्षा का घेरा बनाया, बल्कि अपनी कला और श्रद्धा से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

कुशल नेतृत्व का दिखा असर

​मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एसपी अंकिता शर्मा ने खुद कमान संभाल रखी थी। वहीं, एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बल की तैनाती और ट्रैफिक मैनेजमेंट को बारीकी से मॉनिटर किया। पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए विशेष कॉरिडोर और सीसीटीवी निगरानी के चलते इस बार श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के दर्शन कर पाए, जिसकी चौतरफा सराहना हो रही है।

भविष्य के लिए नई प्रतिबद्धता

​माँ बम्लेश्वरी की आरती के उपरांत एसपी अंकिता शर्मा ने समस्त पुलिस बल की ओर से क्षेत्र में शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव पुलिस भविष्य में भी जनसेवा और सुरक्षा के लिए इसी समर्पण और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के साथ कार्य करती रहेगी

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail