पंडरिया में ‘विकास का महायज्ञ’: विधायक भावना बोहरा ने दी 30.74 करोड़ की सौगात, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख

Share this post:

बरसों का इंतज़ार खत्म, वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ‘लाइफलाइन’ बनेंगी ये नई सड़कें, विधायक ने किया भूमिपूजन

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया | विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक भावना बोहरा ने आज ₹30 करोड़ 74 लाख से अधिक की लागत वाली बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों और विधायक के निरंतर प्रयासों का ही नतीजा है कि वर्षों से लंबित इन मांगों पर अब धरातल पर काम शुरू हो गया है। इन सड़कों के बनने से क्षेत्र के दर्जनों गाँवों की किस्मत बदलने वाली है।

‘कांग्रेस के कुशासन’ से ‘भाजपा के सुशासन’ का सफर

“यह केवल डामर और गिट्टी का निर्माण नहीं है, बल्कि पंडरिया की समृद्धि का नया रास्ता है।” भूमिपूजन के दौरान विधायक भावना बोहरा का यह बयान सीधे तौर पर विपक्ष की पिछली उपेक्षा और वर्तमान सरकार की सक्रियता के बीच की रेखा खींचता है। पिछले 5 सालों से विकास की बाट जोह रहे पंडरिया को अब ₹30.74 करोड़ की सड़कों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के नए अवसर मिलने जा रहे हैं।

कहाँ और कितनी राशि से होगा निर्माण ?

​विधायक ने तीन मुख्य परियोजनाओं का श्रीगणेश किया:

  1. लोक निर्माण विभाग: प्रतापपुर चौक से दामापुर पुल तक (12.70 किमी) — लागत ₹21 करोड़ 07 लाख
  2. दमगढ़ से अमनिया: 3.65 किमी लंबी सड़क — लागत ₹7 करोड़ 74 लाख
  3. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: पौनी से कोड़ापुरी तक (5.30 किमी) — लागत ₹1 करोड़ 91 लाख

सैकड़ों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

​इन सड़कों के निर्माण से रूसेकापा, भगतपुर, कोलेगांव, सेमरकोना, निंगापुर, दामापुर, दमगढ़, अमनिया, पौनी, तिलईभाठ, नवापारा, तोरला और कोड़ापुरी जैसे सैकड़ों गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा। किसानों के लिए मंडी तक पहुंच आसान होगी और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाया जा सकेगा।

विपक्ष पर हमला : “जनता ने पक्षपात को समझा”

​अपने संबोधन में भावना बोहरा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “विगत 5 वर्षों तक पंडरिया को विकास से कोसों दूर रखा गया, लेकिन अब भाजपा सरकार में विकास की रोशनी शहर से लेकर वनांचल तक पहुँच रही है। आज पंडरिया विधानसभा में 400 किमी से अधिक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।”

नेतृत्व के प्रति जताया आभार

​विधायक ने इन कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को धरातल पर उतार रही है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail