विधायक भावना बोहरा का कड़ा रुख : विकास कार्यों में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय पर सुनिश्चित करें गुणवत्ता

Share this post:

पंडरिया नगर पालिका की समीक्षा बैठक में विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार; जनसुविधाओं और बुनियादी ढाँचे को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। नगर पालिका परिषद पंडरिया की समीक्षा बैठक में आज क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता या समय में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में उन्होंने अधोसंरचना निर्माण, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जन शिकायतों के त्वरित निवारण पर विशेष जोर दिया।

पार्षदों से सीधा संवाद: वार्डों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

​बैठक की सबसे खास बात विधायक का सभी वार्ड पार्षदों से वन-टू-वन संवाद रहा। उन्होंने एक-एक कर सभी पार्षदों से उनके क्षेत्र की समस्याओं, जैसे—पुरानी बिजली की तारों को बदलना, पीएम आवास की अटकी किस्तें, पट्टा वितरण और सफाई व्यवस्था पर जमीनी रिपोर्ट ली। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्षदों द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए।

प्रमुख विकास कार्यों की प्रगति पर नजर

​विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की, जिनमें शामिल हैं:

  • हरिनाला पुल और सुतियापाट नहर विस्तारीकरण: इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।
  • सड़क एवं बुनियादी ढाँचा: बिसेसरा पुल से हरिनाला तक सड़क मरम्मत और एनएच-130ए के कार्यों की समीक्षा।
  • नवीन निर्माण: अटल परिसर, भारत माता चौक, चौपाटी और 250 सीटर नालंदा परिसर जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा।

गर्मी को लेकर बिजली और पानी पर विशेष निर्देश

​आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए विधायक ने विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति और ट्रांसफार्मर के रखरखाव के निर्देश दिए। साथ ही, पेयजल की समुचित व्यवस्था और बाजार क्षेत्रों में पब्लिक टॉयलेट व पार्किंग की समस्या को प्राथमिकता से हल करने की बात कही।

भाजपा सरकार के आते ही पंडरिया में विकास की गति फिर से लौटी है। पिछले ढाई वर्षों में जो कार्य ठप्प पड़े थे, उन्हें हमने प्राथमिकता से शुरू करवाया है। हमारा लक्ष्य पंडरिया को स्वच्छ, सुंदर और सर्वसुविधायुक्त बनाना है। आदिवासी क्षेत्रों से लेकर मुख्य नगर तक, हर परिवार को सरकारी योजनाओं का पारदर्शी लाभ मिलना चाहिए।

भावना बोहरा, विधायक पंडरिया

सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर मंथन

​बैठक में केवल विकास ही नहीं, बल्कि सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। विधायक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से नगर की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भू-राजस्व से जुड़े मामलों को भी शीघ्र निपटाने के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया गया।

बैठक में गरिमामयी उपस्थिति: इस समीक्षा बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, तहसीलदार, पुलिस विभाग के आला अधिकारी सहित लोक निर्माण, जल संसाधन, ऊर्जा और स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह बैठक पंडरिया के भविष्य के लिए एक ‘रोडमैप’ की तरह देखी जा रही है, जहाँ विधायक ने स्पष्ट कर दिया है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना ही उनकी सफलता का पैमाना होगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail