‘सशक्त गाँव, आत्मनिर्भर पंडरिया’ का संकल्प, 16 विकास कार्यों से बदलेगी ग्रामीण अंचलों की सूरत
नई पहल न्यूज नेटवर्क। पंडरिया। विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की कड़ी में विधायक भावना बोहरा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए क्षेत्र में कुल 16 महत्वपूर्ण विकास कार्यों हेतु 1 करोड़ 54 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
“गाँव के विकास से ही खुलेगा प्रगति का रास्ता”
इस बड़ी सौगात पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा:
“मजबूत अधोसंरचना और सशक्त गाँव ही आत्मनिर्भर पंडरिया की नींव हैं। पिछले 2 वर्षों में ‘डबल इंजन’ सरकार के नेतृत्व में पंडरिया की तस्वीर बदली है। जो विकास कार्य पूर्ववर्ती सरकार के कुशासन में उपेक्षित थे, वे अब धरातल पर आकार ले रहे हैं।”
इन 16 प्रमुख कार्यों से संवरेगा क्षेत्र
प्राधिकरण से प्राप्त बजट के माध्यम से विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में सामुदायिक भवनों और बुनियादी ढांचे का निर्माण होगा। स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से शामिल हैं:
- डोंगरियाकला, डेहरी (आदिवासी मोहल्ला), ज्ञानपुर, गौरमाटी, छीरपानी, दुल्लापुर, पैलपार और गुंझेटा में भव्य सामुदायिक भवनों का निर्माण।
- नगर पंचायत पांडातराई के वार्ड क्रमांक 4 और 5 में सामुदायिक भवन व अतिरिक्त कक्ष निर्माण।
- ग्राम गोछिया में कांक्रीटीकरण कार्य और चरखुराकला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण।
2 साल में ₹400 करोड़ से अधिक के ऐतिहासिक कार्य
प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने बताया कि पिछले 2 वर्षों में पंडरिया विधानसभा में विकास यात्रा ने लंबी छलांग लगाई है।
- कनेक्टिविटी: राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए के तहत पंडरिया नगर में सड़क मरम्मत हेतु ₹20 करोड़ और फोरलेन चौड़ीकरण के लिए ₹13 करोड़ की स्वीकृति।
- शिक्षा व सुविधा: नवीन महाविद्यालय की स्थापना, 100 सीटर कन्या छात्रावास और नगर पंचायत पांडातराई व रणवीरपुर में उप-तहसील की स्थापना।
- सिंचाई: वर्षों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
About The Author









































