10 हजार से अधिक जनसैलाब के साथ गूंजा रणवीरपुर, विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर उमड़ा जनआशीर्वाद का महासैलाब

Share this post:

पौधारोपण, देव दर्शन और बुजुर्गों के आशीर्वाद से की दिन की शुरुआत; 1200 करोड़ के विकास कार्यों से पंडरिया को दी नई पहचान

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कवर्धा/रणवीरपुर।  पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन के अवसर पर पूरा क्षेत्र आत्मीयता, उत्साह और जनस्नेह के अभूतपूर्व माहौल में सराबोर नजर आया। कबीरधाम जिले के कोने-कोने से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने अपनी लोकप्रिय विधायक को बधाई दी। गृह ग्राम रणवीरपुर में आयोजित मुख्य समारोह में 10,000 से अधिक लोगों की मौजूदगी ने इस आयोजन को एक ऐतिहासिक ‘जनआशीर्वाद उत्सव’ का रूप दे दिया।

पर्यावरण संरक्षण, भक्ति और सेवाभाव से शुरू हुआ दिन

​विधायक भावना बोहरा ने अपने जन्मदिन का शुभारंभ पर्यावरण और सेवा संदेश के साथ किया:

  • पौधारोपण: कवर्धा में ‘टीम हरीतिमा’ और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया।
  • देव दर्शन: माँ महामाया, बुढ़ा महादेव एवं खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की उन्नति की कामना की।
  • वृद्धाश्रम में समय: कवर्धा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का हाल-चाल जाना, उन्हें फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद लिया।
  • मार्ग में भव्य स्वागत: कबीरधाम जिला भाजपा कार्यालय सहित उड़ियाखुर्द, सहसपुर लोहारा, सिल्हाटी मोड़, विचारपुर, सिंगारपुर, रणजीतपुर और जमुनिया में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

बच्चों के साथ काटा केक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे लोग

गृह ग्राम रणवीरपुर पहुंचने पर जनसैलाब का उत्साह चरम पर था। विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा के बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपस्थित जनसमुदाय और कार्यकर्ता उत्साह के साथ झूमते नजर आए।

“जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी”: भावना बोहरा

​अपार जनस्नेह से भावुक हुईं विधायक भावना बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

​“पंडरिया की जनता ने मेरे जन्मदिन को जिस तरह जनउत्सव में बदला है, वह मेरे जीवन का सबसे भावुक क्षण है। यह स्नेह मुझे याद दिलाता है कि मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता के विश्वास पर खरा उतरना है। पंडरिया का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है।”

पंडरिया विधानसभा में विकास की नई क्रांति

​जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र में हुए प्रमुख विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा साझा किया:

  • 1200 करोड़ के विकास कार्य: क्षेत्र में लगभग ₹1200 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें से कई पूर्ण हैं और कई प्रगति पर हैं।
  • निःशुल्क जनसुविधाएं: बेटियों की शिक्षा के लिए 10 निःशुल्क बसें, स्वास्थ्य जांच के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस व मोबाइल पैथ लैब, और युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था।
  • प्रमुख अधोसंरचना प्रोजेक्ट: सुतियापाट जलाशय नहर विस्तार, हरिनाला पुल निर्माण, पंडरिया-पांडातराई बाईपास, 250 सीटर नालंदा परिसर व ऑडिटोरियम।
  • सिंचाई व पेयजल प्रोजेक्ट: किसानों और शुद्ध पेयजल के लिए ₹300 करोड़ से अधिक की जल आवर्धन व सिंचाई परियोजनाएं गति पर हैं।
  • दूरस्थ व वनांचल विकास: 100 किमी से अधिक सड़कों का निर्माण, बिजली विहीन गांवों में विद्युतीकरण और 3500 से अधिक आदिवासी परिवारों को पक्के आवास।
  • भावना सेवा सुविधा केंद्र: जनता की समस्याओं के त्वरति समाधान के लिए निरंतर सक्रिय।

​विधायक बोहरा ने हाल ही में अमरकंटक से भोरमदेव तक आयोजित 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा में मिले अपार समर्थन का भी जिक्र किया और कहा कि आने वाले समय में वह और अधिक ऊर्जा के साथ एक समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर पंडरिया के निर्माण के लिए समर्पित रहेंगी।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

अमरकंटक में छत्तीसगढ़ प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच की बैठक संपन्न : गर्मी के दिनों में उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए मनेंद्रगढ़ शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, समाजसेवी मनीष गोयल ‘मंच प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail