भिलाई में उमड़ा बहनों का स्नेह: विधायक देवेंद्र यादव के कलाई पर सजी हजारों राखियां, सेक्टर-5 में भव्य रक्षाबंधन उत्सव

Share this post:

छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंगों के बीच दिखा भाई-बहन के अटूट विश्वास का अनूठा संगम; विधायक बोले— भिलाई की बहनों का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी

नई पहल न्यूज नेटवर्क। भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन का पावन पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि अपनत्व और आत्मीयता के एक बड़े जन-उत्सव के रूप में साकार हुआ। सेक्टर-5 में आयोजित भव्य रक्षाबंधन समारोह में संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। बहनों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर स्नेह की राखी बांधी और उनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन व निरंतर सफलता की कामना की।

छत्तीसगढ़ी गीतों और सुआ नृत्य की बिखरी छटा

समारोह स्थल पर सुबह से ही बहनों का हुजूम जुटना शुरू हो गया था। आयोजकों की ओर से महिलाओं के बैठने, भोजन, सुरक्षा और जलपान की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और पारम्परिक सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंग में सराबोर कर दिया।

“भिलाई मेरा परिवार, बहनों का स्नेह मेरी ऊर्जा”: देवेंद्र यादव

बहनों से राखी बंधवाने के बाद भावुक हुए विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई उनका अपना परिवार है।

  • ​“भिलाई की बहनों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और असली पूंजी है। रक्षाबंधन केवल धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास और अपनत्व के रिश्ते को और मजबूत करने का संकल्प है। अपनी बहनों के बीच हर साल यह पर्व मनाना मेरे लिए बेहद खास क्षण होता है।”
  • ​उन्होंने आगे कहा कि बहनों का यह अटूट विश्वास उन्हें दिन-रात जनसेवा में समर्पित रहने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। एक भाई के रूप में वे हमेशा अपनी बहनों के सुख-दुख में ढाल बनकर खड़े रहेंगे।

जनप्रतिनिधि नहीं, भाई जैसा रिश्ता

समारोह में पहुंची महिलाओं ने भी विधायक देवेंद्र यादव को दिल से आशीर्वाद दिया। महिलाओं का कहना था कि भिलाई विधायक के साथ उनका नाता सिर्फ एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य और भाई जैसा है।

​कार्यक्रम के अंत में विधायक देवेंद्र यादव ने उपस्थित सभी बहनों का सहदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भिलाई की बहनों का यह स्नेह और विश्वास ही उनका सबसे बड़ा सम्मान है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail