वीडियो : ‘नितिन’ कनेक्शन ! भूपेश बघेल ने नितिन नबीन की नियुक्ति को कांग्रेस की केंद्र में वापसी का शुभ संकेत बताया

Share this post:

नितिन गडकरी के बहाने भूपेश बघेल का बड़ा दावा, बोले- यह दूसरा ‘नितिन’ आया है, अब केंद्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार !

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की नियुक्ति पर एक बड़ा और दिलचस्प राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने इस नियुक्ति को कांग्रेस पार्टी के लिए केंद्र की सत्ता में वापसी का शुभ संकेत बताया है। विधानसभा भवन में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान, जब पत्रकारों ने भूपेश बघेल से नितिन नबीन को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का उदाहरण देते हुए यह बात कही।

भूपेश बघेल ने मुस्कुराते हुए कहा,

“एक नितिन और बना था, नितिन गडकरी… ये हमारे लिए शुभ संकेत है। नितिन गडकरी जब बने थे, तो हमारी कांग्रेस की सरकार बनी थी और चरण भैया केंद्रीय मंत्री बने थे।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे जोड़ते हुए कहा कि अब यह दूसरा ‘नितिन’ (नितिन नबीन) आया है।

“अब फिर से संकेत है कि हमारी सरकार केंद्र में बनने वाली है।”

उनके इस दावे पर बगल में खड़े नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के चेहरे पर भी मुस्कान और उत्साह साफ दिखाई दिया। बघेल का यह बयान आगामी लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के हौसले को बुलंद करने वाला माना जा रहा है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail