The specified slider id does not exist.

एक्सक्लूसिव : विरासत की सियासत : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, विधायक रेणुका सिंह ने बेटी मोनिका को बताया अपनी ‘परछाई’

Share this post:

सियासी विरासत की नई वारिस ! जिला पंचायत सभापति मोनिका सिंह के जन्मदिन पर मां रेणुका सिंह की भावुक पोस्ट ने दिए बड़े संकेत

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़/सूरजपुर। भाजपा की कद्दावर नेत्री और भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। मौका था उनकी सुपुत्री और जिला पंचायत सूरजपुर की सभापति अधिवक्ता मोनिका सिंह के जन्मदिन का, लेकिन इस बधाई संदेश के शब्दों ने भविष्य की एक बड़ी सियासी तस्वीर साफ़ कर दी है।

“मेरी बेटी, मेरा अक्स”: परवरिश और परिश्रम की गूँज

​पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने अपनी पोस्ट में बेहद गहरे शब्दों का चयन करते हुए लिखा कि वे मोनिका में “अपनी परछाई” देखती हैं। एक मंझे हुए राजनेता द्वारा अपनी संतान को सार्वजनिक मंच पर अपनी ‘परछाई’ कहना मात्र स्नेह नहीं, बल्कि उनके विजन और कार्यशैली पर भरोसे की मुहर है। रेणुका सिंह ने बेटी के परिश्रम और उसकी दूरगामी सोच (विजन) को अपनी सफल परवरिश का प्रमाण बताया है।

क्यों मानी जा रही हैं ‘राजनीतिक उत्तराधिकारी’?

​रेणुका सिंह के परिवार में चार बच्चे हैं, लेकिन मोनिका सिंह का उभरता कद उन्हें भीड़ से अलग करता है। इसके पीछे तीन मुख्य आधार हैं:

  1. चुनावी रण में ‘सारथी’: 2023 के विधानसभा चुनाव में जब रेणुका सिंह के सामने अपनी साख बचाने की चुनौती थी, तब मोनिका सिंह ने ‘बैकस्टेज’ रहकर पूरे चुनाव की कमान संभाली। उनके प्रबंधन कौशल ने ही रेणुका सिंह को जीत की दहलीज तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
  2. कानूनी और प्रशासनिक पकड़: पेशे से अधिवक्ता होने के कारण मोनिका के पास मुद्दों की समझ है। वर्तमान में सूरजपुर जिला पंचायत में सभापति के तौर पर वे ज़मीनी स्तर पर जनता से जुड़कर प्रशासनिक अनुभव ले रही हैं।
  3. युवा नेतृत्व का चेहरा: भाजपा को वर्तमान में ऐसे शिक्षित और तेज-तर्रार युवा चेहरों की तलाश है जो पारंपरिक राजनीति के साथ आधुनिक विजन का संतुलन बना सकें, और मोनिका इस सांचे में फिट बैठती हैं।

सियासी संदेश: विरासत अब सुरक्षित हाथों में !

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस पोस्ट के जरिए रेणुका सिंह ने अपने समर्थकों और विरोधियों दोनों को स्पष्ट संदेश दे दिया है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में ‘पुत्र मोह’ से ऊपर उठकर एक माँ ने अपनी ‘बेटी’ के सामर्थ्य पर दांव लगाया है। मोनिका सिंह का सक्रिय राजनीति में यह प्रवेश आने वाले वर्षों में भरतपुर-सोनहत और सूरजपुर की राजनीति के नए समीकरण लिखेगा।

पढ़िए रेणुका सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट

बेटे भाग्य से मिलते हैं लेकिन बेटियां सौभाग्य से मिलती है…आज मेरी बेटी मोनिका सिंह (मोना) सभापति, जिला पंचायत सूरजपुर का जन्मदिन है मोना में मैं अपनी परछाई देखती हूँ, उसके परिश्रम को उसके विज़न को मैं क़रीब से देखती हूँ तो लगता है कि मैंने अच्छी परवरिश की है. महादेव की अनन्य भक्त बिटिया को जन्मदिवस पर उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना करती हूँ तुम हमेशा प्रसन्न रहो और समाज की सेवा करती रहो.

रेणुका सिंह

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, विधायक भरतपुर सोनहत

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail