The specified slider id does not exist.

मांग पर सियासी घमासान : स्वीकृत हो चुके कार्यों की मांग कर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस : भाजपा प्रवक्ता जमुना पांडेय

Share this post:

खड़गवां में रजिस्ट्रार कार्यालय पर श्रेय लेने की राजनीति; भाजपा जिला प्रवक्ता का तीखा पलटवार

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़|खड़गवां में उप पंजीयक (रजिस्ट्री) कार्यालय शुरू करने को लेकर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसे “हास्यास्पद और मुद्दाविहीन राजनीति” करार दिया है। भाजपा जिला प्रवक्ता जमुना पांडेय ने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जिस कार्य को क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल पहले ही बजट में स्वीकृत करवा चुके हैं, उसका अब ज्ञापन सौंपकर श्रेय लेने का ढोंग किया जा रहा है।

बजट में पहले से प्रावधान: 9 लाख की लागत से बनेगा नवीन कार्यालय

भाजपा जिला प्रवक्ता जमुना पांडेय ने तथ्यों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में ही खड़गवां के लिए उप पंजीयक कार्यालय की घोषणा और वित्तीय स्वीकृति दी जा चुकी है।

  • लागत और प्रावधान: जिला MCB के खड़गवां में लगभग ₹9.00 लाख की लागत से नवीन उप पंजीयक कार्यालय की स्थापना का स्पष्ट प्रावधान बजट में किया गया है।
  • मार्च माह में ही घोषणा: स्वास्थ्य मंत्री ने मार्च महीने में ही इस सौगात की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया था।
  • स्थानीय सुविधा: इस कार्यालय के खुलने से स्थानीय स्तर पर ही नागरिकों के भूमि व दस्तावेजों के पंजीकरण का कार्य सुलभ हो जाएगा।

“अपनी सरकार में कुछ नहीं किया, अब स्वीकृत कामों पर राजनीति”

“मुद्दाविहीन कांग्रेस के नेताओं को जब पता चलता है कि कोई कार्य स्वीकृत हो चुका है और शुरू होने वाला है, तब वे मांग का नाटक करके जनता को दिग्भ्रमित करते हैं। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब वे खड़गवां के लिए कोई कार्यालय नहीं खोल सके। आज जब हमारे विधायक काम करवाकर ला रहे हैं, तो ये श्रेय लूटने की होड़ में लग गए हैं।”

— जमुना पांडेय (जिला प्रवक्ता, भाजपा MCB)

मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर भी घेरा

​भाजपा प्रवक्ता ने मेडिकल कॉलेज का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा नकारात्मक रही है। जब मेडिकल कॉलेज की मान्यता को लेकर भ्रम की स्थिति बनी थी, तब कांग्रेस के लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

​उस समय भी स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने स्पष्ट कहा था कि “अभी मैच बाकी है।” मंत्री जी ने दिल्ली से लेकर रायपुर तक लगातार प्रयास किए और इसी वर्ष मेडिकल कॉलेज की मान्यता स्वीकृत कराई, जिससे इसी सत्र से पढ़ाई प्रारंभ हो रही है। ठीक उसी तरह अब खड़गवां रजिस्ट्री कार्यालय का काम पूरा होने पर कांग्रेस झूठी वाहवाही बटोरने का प्रयास कर रही है, जिसे क्षेत्र की जनता भली-भांति समझ चुकी है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail