The specified slider id does not exist.

रायपुर में आईपीएल का महाकुंभ, आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क | रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी का नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आज आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर है क्योंकि आज रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। क्रिकेट के इस रोमांच का सिलसिला यहीं नहीं थमेगा, इसके बाद 13 मई को इसी मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।

हालांकि, इस उत्साह के बीच मौसम की बेरुखी की चिंता भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज राजधानी में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की आशंका जताई है। अनुमान के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। राहत की बात यह है कि विशेषज्ञों ने मैच शुरू होने के समय तक आसमान साफ रहने की संभावना व्यक्त की है।

मैच के सफल आयोजन और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। स्टेडियम परिसर में पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खुद स्टेडियम का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुकाबले के लिए दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार संभाल रहे हैं, जिनके पास विराट कोहली, टिम डेविड, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का साथ है। टीम में जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या और वेंकटेश अय्यर जैसे हरफनमौला खिलाड़ी भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की टीम कप्तान हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। इस टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे दिग्गज मौजूद हैं। विदेशी सितारों के रूप में ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डिकॉक और विल जैक्स मुंबई की चुनौती को और भी कड़ा बना रहे हैं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail