The specified slider id does not exist.

EXCLUSIVE : ‘ऑडियो बम’ पर विधायक रेणुका सिंह का आया बयान, कहा, वायरल ऑडियो पूरी तरह AI जनरेटेड, मंत्रिमंडल फेरबदल के बीच छवि खराब करने की बड़ी साजिश !

Share this post:

बेटे के इलाज के लिए मुंबई में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विरोधियों के प्रोपगंडा को किया बेनकाब; कहा— एक माँ के रूप में इस वक्त पूरा परिवार बेटे बलवंत सिंह की देखरेख में लगा है

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ की सियासत में ‘ऑडियो लीक’ के बाद मचे जबरदस्त घमासान के बीच अब भरतपुर-सोनहत से भाजपा विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह का बयान सामने आ गया है। इस वायरल ऑडियो को लेकर ‘नई पहल’ से बातचीत करते हुए रेणुका सिंह ने विरोधियों के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को तकनीकी रूप से रची गई एक गहरी राजनीतिक साजिश करार दिया है।

रेणुका सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर जो ऑडियो वायरल किया जा रहा है, वह पूरी तरह से ‘AI जनरेटेड’ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार की गई फर्जी आवाज) है। प्रदेश में जारी मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच उनकी बेदाग छवि को नुकसान पहुँचाने के लिए कुछ ताकतों द्वारा यह गंदा प्रोपगंडा रचा गया है।

वायरल ऑडियो को बताया AI का खेल, छवि धूमिल करने की कोशिश

‘नई पहल’ से फोन पर बातचीत करते हुए भाजपा विधायक रेणुका सिंह ने इस विवाद को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक का गलत इस्तेमाल करके उनकी आवाज को हूबहू कॉपी किया गया है ताकि राजनीतिक गलियारों में गलतफहमी पैदा की जा सके। उन्होंने साफ किया कि उनका अपनी सरकार या संगठन से कोई मनमुटाव नहीं है और यह केवल मंत्रिमंडल फेरबदल के समय उन्हें टारगेट करने की एक सुनियोजित कोशिश है।

बेटे के इलाज के लिए मुंबई में हूँ, मेरा परिवार इस वक्त मुश्किल दौर में

इस कथित ऑडियो की टाइमिंग पर बात करते हुए रेणुका सिंह भावुक भी हुईं। उन्होंने अपनी वास्तविक स्थिति साझा करते हुए बताया, “मैं इस वक्त अपने छोटे बेटे बलवंत सिंह (लक्की) के इलाज के लिए मुंबई में हूँ। एक माँ के तौर पर मेरा और मेरे पूरे परिवार का पूरा ध्यान इस समय मेरे बेटे की देखरेख और उसके स्वास्थ्य पर केंद्रित है।” उन्होंने भावुक लहजे में कहा कि जब एक माँ अपने बच्चे के जीवन के लिए संघर्ष कर रही है, तब पीछे से कुछ लोग राजनीति चमकाने के लिए इस तरह के नीच हथकंडे अपना रहे हैं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail