The specified slider id does not exist.

सुरक्षित चिरमिरी, सम्मानित वर्दी : एमसीबी जिले के ‘सुपर कॉप’ विजय सिंह सम्मानित, अवैध धंधों पर सर्जिकल स्ट्राइक का मिला फल

Share this post:

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने नवाजा, अवैध धंधों पर लगाम और ‘निर्भया कांड’ के आरोपी की गिरफ्तारी बनी मिसाल

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़/चिरमिरी। अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भाव जगाने वाले चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह की कार्यशैली पर अब प्रदेश स्तर की मुहर लग गई है। मनेंद्रगढ़ के ‘हसदेव इन’ होटल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में, क्षेत्र के उन चुनिंदा चेहरों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस कड़ी में चिरमिरी टीआई विजय सिंह को उनकी उत्कृष्ट पुलिसिंग और अपराधों पर कड़े प्रहार के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

दिग्गजों की मौजूदगी में मिला सम्मान

​प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने विजय सिंह की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो, भाजपा जिलाध्यक्ष चंपादेवी पावले सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में विजय सिंह के कार्यकाल के दौरान चिरमिरी में आए सकारात्मक बदलावों की तारीफ की।

विजय सिंह का ‘क्रैकडाउन’: अवैध कारोबारियों की तोड़ी कमर

​जब से विजय सिंह ने चिरमिरी थाने की कमान संभाली है, इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उनके कार्यकाल की कुछ प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

  • नशे के खिलाफ जंग: अवैध शराब, सिरप और सूखे नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई।
  • अपराध पर नियंत्रण: कबाड़ चोरी, सट्टा, जुआ और निगरानी बदमाशों पर सख्त शिकंजा।
  • बड़ी कामयाबी: अंबिकापुर के चर्चित ‘निर्भया हत्याकांड’ के आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार कर उन्होंने अपनी टीम की सतर्कता और सूचना तंत्र की मजबूती का लोहा मनवाया।

“जनता का सहयोग ही मेरी असली ताकत” — विजय सिंह

​इस सम्मान के बाद थाना प्रभारी विजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा:

यह सम्मान व्यक्तिगत तौर पर मेरा नहीं, बल्कि मेरी पूरी टीम और चिरमिरी की उस जनता का है जो हम पर भरोसा करती है। सरगुजा आईजी दीपक झा सर और जिले की एसपी मैडम रत्ना सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन और बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित करने के लिए वरिष्ठ अफसरों का सदैव मार्गदर्शन मिलता रहा है। पुलिस का काम सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि अपराधियों के मन में डर और आम नागरिकों के मन में विश्वास पैदा करना है। मेरा लक्ष्य चिरमिरी को पूरी तरह अपराध मुक्त बनाना है। हम अवैध नशे और कबाड़ के कारोबार को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्वास्थ्य मंत्री और जनप्रतिनिधियों द्वारा मिला यह प्रोत्साहन हमें भविष्य में और भी बेहतर काम करने की ऊर्जा देगा।

विजय सिंह का यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि यदि खाकी अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाए, तो शासन और जनता दोनों उसका लोहा मानते हैं। चिरमिरी में बदलती पुलिसिंग की यह तस्वीर अब पूरे जिले के लिए एक नजीर बन गई है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail