बड़ी खबर : वीडियो : गरियाबंद और सूरजपुर के बाद अब कोरिया में अश्लील डांस, स्कूल परिसर में मर्यादा भूला ‘तंत्र’, रोजगार सहायक ने उड़ाए नोट

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। सोनहत (कोरिया)। छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आड़ में अश्लीलता का परोसा जाना अब एक गंभीर बीमारी बनता जा रहा है। गरियाबंद और सूरजपुर के बाद अब कोरिया जिले का सोनहत ब्लॉक इस दागदार फेहरिस्त में शामिल हो गया है। ग्राम पंचायत पोड़ी में कल रात जो कुछ हुआ, उसने न केवल खेल के मैदान को कलंकित किया, बल्कि सरकारी सेवा की मर्यादा को भी तार-तार कर दिया।

फुटबॉल का फाइनल और ‘फूहड़ता’ का आगाज

ग्राम पंचायत पोड़ी में शुक्रवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन था। खेल भावना को बढ़ावा देने के नाम पर हुए इस आयोजन की रात बेहद शर्मनाक रही। स्कूल मैदान के खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में फिल्मी गानों पर डांसरों ने जमकर अश्लील प्रदर्शन किया। हैरानी की बात यह है कि इस आयोजन में नियमों और संस्कारों को ताक पर रख दिया गया।

रोजगार सहायक जिन्दरसाय सोनवानी

नोट उड़ाते कैमरे में कैद हुए रोजगार सहायक

इस अश्लील आयोजन का सबसे विवादित चेहरा बने रोजगार सहायक जिंदरसाय सोनवानी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सरकारी सिस्टम का यह हिस्सा मंच पर डांसरों के साथ ठुमके लगा रहा है और उन पर नोटों की बारिश कर रहा है। जिस हाथ में विकास के कार्यों का लेखा-जोखा होना चाहिए, वहां कल रात नोटों की गड्डियां फूहड़ता पर लुटाई जा रही थीं।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने जताई कड़ी आपत्ति

​क्षेत्र के कद्दावर नेता और भरतपुर-सोनहत विधानसभा के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने इस घटना की तीखी भर्त्सना की है। उन्होंने सीधे तौर पर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है।

“छत्तीसगढ़ की संस्कृति ‘नाचा’ और ‘गम्मत’ की है, अश्लीलता की नहीं। गरियाबंद और सूरजपुर की घटनाओं के बाद भी प्रशासन नहीं जागा, जिसका नतीजा आज सोनहत के पोड़ी में देखने को मिला। स्कूल परिसर में इस तरह का नंगा नाच और एक जिम्मेदार रोजगार सहायक द्वारा नोट उड़ाना प्रशासनिक शिथिलता का प्रमाण है। मैं कलेक्टर से मांग करता हूं कि ऐसे कर्मचारियों को तत्काल निलंबित किया जाए जो सार्वजनिक रूप से पद की गरिमा गिरा रहे हैं।

गुलाब कमरो, पूर्व विधायक

प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब गेंद प्रशासन के पाले में है। गरियाबंद और सूरजपुर के मामलों में हुई कार्रवाई के बाद क्या कोरिया प्रशासन भी इस ‘नोट उड़ाने वाले’ रोजगार सहायक और आयोजनकर्ताओं पर हंटर चलाएगा? यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail