शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जारी करेंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, यहाँ देखें अपना रिजल्ट सबसे पहले
नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर|छत्तीसगढ़ के लाखों छात्र-छात्राओं की धड़कनें अब तेज हो गई हैं! छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकण्डरी (12वीं) मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम कल, यानी 29 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
कल दोपहर 02:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर के कक्ष क्रमांक S-2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणामों की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही मेधावी छात्रों की मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी।
कहाँ और कैसे देखें अपना परिणाम
मण्डल ने छात्रों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। जैसे ही मंत्री जी बटन दबाएंगे, रिजल्ट नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव हो जाएगा। छात्र अपना अनुक्रमांक (Roll Number) तैयार रखें:
रिजल्ट चेक करने के 3 आसान स्टेप्स:
- वेबसाइट पर जाएं: ऊपर दी गई किसी भी लिंक पर क्लिक करें।
- डिटेल्स भरें: अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट करें: ‘Submit’ बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर होगी। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट करना न भूलें।
खास बात: इस वर्ष परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में छात्र शामिल हुए हैं। मण्डल के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सर्वर पर लोड कम करने के लिए इस बार तीन अलग-अलग पोर्टल एक्टिव रखे गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो।
शुभकामनाएं ! उम्मीद है कि कल का सूरज आपके जीवन में नई सफलता लेकर आएगा।
About The Author









































