छत्तीसगढ़ में दरिंदगी: शराब के नशे में पति ने गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, मासूम बच्चों के सामने दी रूह कंपाने वाली यातना

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क | अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्ठीकला गांव में एक कसाई पति ने अपनी तीन महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपित प्रदीप अगरिया ने इस खौफनाक वारदात को अपने ही तीन मासूम बच्चों के सामने अंजाम दिया, जहां उसकी सात साल की मासूम बेटी अपनी मां की जान बख्शने की भीख मांगती रही, लेकिन कलयुगी पिता का दिल नहीं पसीजा।

मृतका हीरा बाई (23 वर्ष) के शरीर पर चोट के 16 गंभीर निशान मिले हैं, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके प्राइवेट पार्ट से लोहे की 12 इंच लंबी रेती बरामद हुई है, जिसने पुलिस और डॉक्टरों के भी होश उड़ा दिए हैं। आरोपित पति ने आठ साल पहले हीरा बाई से प्रेम विवाह किया था, जो शादी के वक्त महज 15 वर्ष की थी। शराब के आदी प्रदीप का आए दिन पत्नी से विवाद होता था। बीते 14 मई की दोपहर को भी वह नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और डंडे व पत्थरों से पत्नी पर टूट पड़ा। वह उसे तब तक बेरहमी से घसीटता और पीटता रहा, जब तक कि वह अधमरी होकर बेहोश नहीं हो गई।

शाम को जब हीरा बाई ने कोई हरकत नहीं की, तो आरोपित ने शातिराना अंदाज में उसे अपने गमछे से कमर में बांधा और मोटरसाइकिल पर लादकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अम्बिकापुर ले गया। वहां डॉक्टरों ने जैसे ही महिला को मृत घोषित किया, आरोपित प्रदीप अस्पताल में ही अपनी पत्नी की लाश छोड़कर मौके से फरार हो गया। शुक्रवार को डॉक्टर संतु बाघ की देखरेख में हुए पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हुआ कि भारी चोटों और अंदरूनी अंगों में लोहे की रेती से दिए गए जख्मों के कारण महिला और उसके गर्भ में पल रहे तीन माह के शिशु की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतका के पिता की शिकायत पर जब मणिपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो घर की दीवारों और फर्श पर चारों तरफ खून के धब्बे और महिला को घसीटे जाने के खौफनाक निशान मिले। पुलिस ने इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड का मामला दर्ज कर लिया है और फरार हत्यारे पति की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail