चिरमिरी TI विजय सिंह और उनकी टीम की जांबाजी; 8 दिनों से फरार आरोपी MCB जिले में चढ़ा पुलिस के हत्थे
नई पहल न्यूज नेटवर्क। अंबिकापुर/चिरमिरी। अंबिकापुर के बहुचर्चित और रूह कंपा देने वाले ‘निर्भया’ जैसे जघन्य हत्याकांड के आरोपी का अंततः अंत हो गया है। महामाया द्वार के पास फुटपाथ पर महिला से दुष्कर्म और निर्मम हत्या करने वाले शातिर आरोपी को MCB जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन में चिरमिरी थाना प्रभारी (TI) विजय सिंह और उनकी टीम ने अपनी विशेष सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है।
चिरमिरी पुलिस की सटीक घेराबंदी: TI विजय सिंह ने दिखाई तत्परता
जैसे ही सूचना मिली कि 35 हजार का इनामी आरोपी MCB जिले के सीमावर्ती इलाकों में छिपा हो सकता है, चिरमिरी टीआई विजय सिंह ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाला। मुखबिरों के सटीक जाल और तकनीकी इनपुट के आधार पर टीआई विजय सिंह ने घेराबंदी की, जिससे आरोपी को भागने का कोई मौका नहीं मिला।
- इनामी अपराधी: आरोपी पर पुलिस प्रशासन ने ₹35,000 का भारी-भरकम इनाम रखा था।
- बड़ी कामयाबी: सरगुजा पुलिस की टीम अब आरोपी को औपचारिक रूप से लेने के लिए मौके पर रवाना हो चुकी है।
जिसने हिला दी थी सरगुजा की रूह
बता दें कि बीते 8 दिन पहले महामाया द्वार के समीप फुटपाथ पर एक महिला के साथ जिस दरिंदगी को अंजाम दिया गया था, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया था। दुष्कर्म के बाद महिला की जघन्य हत्या ने अंबिकापुर शहर को आक्रोश की आग में झोंक दिया था। लोगों ने इसे ‘अंबिकापुर का निर्भया कांड’ करार देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।
पुलिस की साख और जनता का विश्वास
घटना के बाद से ही शहर में भारी तनाव और पुलिस के प्रति नाराजगी देखी जा रही थी। आईजी और एसपी सरगुजा के निर्देशन में बनी विशेष टीमों के साथ चिरमिरी टीआई विजय सिंह के इस सफल तालमेल ने एक बार फिर अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है।
पुलिस की यह सफलता उन लोगों के लिए जवाब है जो कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे। टीआई विजय सिंह और सरगुजा पुलिस की संयुक्त टीम ने साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कानून की पहुंच से बाहर नहीं है।
About The Author














