नई पहल एक्सक्लूसिव: बंगाल से केरल तक वोटों की गिनती शुरू, पल-पल बदलते रुझानों के साथ सबसे तेज़ कवरेज सिर्फ यहाँ
नई पहल न्यूज नेटवर्क। नई दिल्ली/कोलकाता। आज सोमवार की सुबह देश की सियासत के लिए सबसे बड़ी तारीख साबित होने वाली है। महीनों के प्रचार, दावों और वादों का फैसला आज ईवीएम (EVM) से बाहर आने वाला है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी की कुल 824 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती ठीक सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। क्या बंगाल में ‘दीदी’ का किला बरकरार रहेगा? क्या तमिलनाडु में अभिनेता विजय की ‘टीवीके’ बड़ा उलटफेर करेगी? या फिर असम और केरल में सत्ता विरोधी लहर कुछ नया गुल खिलाएगी? ‘नई पहल’ के साथ जुड़िए और देखिए हर सीट का सबसे सटीक और लाइव अपडेट।
इस लिंक पर क्लिक करके देखे 5 राज्यों का चुनाव परिणाम
https://results.eci.gov.in/ResultAcGenMay2026/index.htm
इस ‘सुपर मंडे’ की बड़ी हलचल:
- बंगाल का महासंग्राम: क्या ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस फिर से करिश्मा दोहराएगी या भाजपा का ‘मिशन बंगाल’ सफल होगा?
- दक्षिण में नया उदय: तमिलनाडु की राजनीति में पहली बार फिल्मी सुपरस्टार विजय की पार्टी (TVK) के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प हो गया है।
- असम में साख की लड़ाई: क्या हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पकड़ मजबूत रख पाएंगे?
- केरल का रिवाज: क्या केरल अपना ‘हर पांच साल में सत्ता बदलने’ का पुराना रिवाज कायम रखेगा या इस बार इतिहास बदलेगा?
”शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। डाक मतपत्रों (Postal Ballots) की गिनती में दिग्गजों ने बढ़त बनाई है। हालांकि, जैसे-जैसे ईवीएम खुलेगी, हार-जीत का अंतर साफ़ होता जाएगा। ‘नई पहल’ की टीम हर काउंटिंग सेंटर से सीधे जुड़ी है ताकि आप तक सबसे पहले खबर पहुँचे।”
About The Author














