प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पहनाया भगवा गमछा, कहा— भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर लोग आ रहे साथ
नई पहल न्यूज नेटवर्क। जगदलपुर। इंदिरा वार्ड उपचुनाव के ऐन वक्त पर बस्तर में कांग्रेस को एक और बड़ा और तगड़ा झटका लगा है। चुनावी गहमागहमी के बीच, कांग्रेस की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष कमल झज्ज ने अपनी 14 प्रमुख महिला कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के साथ कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। इस बड़े फेरबदल से स्थानीय सियासत में हड़कंप मच गया है, वहीं इसे भाजपा के लिए एक बड़ी रणनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में ‘भगवा’ रंग में रंगे कांग्रेसी
गुरूवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के समक्ष कमल झज्ज और उनकी पूरी टीम ने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी नवप्रवेशियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें भगवा गमछा पहनाया और पुष्पगुच्छ भेंट कर पार्टी में उनका अभिनंदन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित संगठन है। भाजपा के राष्ट्रवादी विचारों और नीतियों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष और हमारी बहनें भाजपा में शामिल हुई हैं। इन सभी साथियों के आने से बस्तर में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। सभी राष्ट्र व जनसेवा के लिए कार्य करें।
ये प्रमुख चेहरे हुए भाजपा में शामिल
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय व महापौर संजय पाण्डेय ने भी भाजपा में प्रवेश करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। भाजपा में प्रवेश करने वाले कांग्रेसी नेताओं में पूर्व महिला जिला अध्यक्ष कमल झज्ज, पूर्व एल्डर मैन अम्मा जी राव, पूनम यादव, मंजू कश्यप, वसुंधरा आचार्य, रिंकी शर्मा, अनुसुइया शर्मा, भाग्यश्री महाजन, रजनी शर्मा, कला नेताम, सरस्वती बघेल, सोना शर्मा, सागर साहू व कान्ता जैन शामिल हैं।
दिग्गजों ने किया स्वागत, कार्यालय में रहा उत्साह का माहौल
इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीस बेसरा, सफीरा साहू, आलोक अवस्थी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, शशिनाथ पाठक, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, ममता राणा, आशा साहू , ब्रिजेश शर्मा, रिंकू पाण्डेय, श्रीपाल जैन, अभिलाष यादव, अभिषेक तिवारी, अमित कपूर, आशुतोष आचार्य, आदर्श ठाकुर, ब्रिजेश कपूर, रमेश नायडू, उदय दुबे, शरद श्रीवास्तव, अच्युत सामंत, मनी विक्रम नायडू, रोहन घोष, योगेश पाणिग्रही, उत्तम साहू आदि सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजनीतिक गलियारों के मायने:
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इंदिरा वार्ड उपचुनाव के ठीक पहले महिला कांग्रेस की इस बड़ी टीम का भाजपा में जाना कांग्रेस के जमीनी कैडर को कमजोर करेगा, जिसका सीधा फायदा चुनाव में भाजपा को मिलना तय माना जा रहा है।
About The Author














