बड़ी खबर भाजपा छत्तीसगढ़ में बड़े संगठनात्मक बदलाव : किरण सिंह देव की सहमति से 7 मोर्चों के प्रभारियों का हुआ ऐलान, देखिए लिस्ट

Share this post:

युवा, महिला और किसान मोर्चा समेत सभी प्रमुख प्रभागों की कमान नए चेहरों के हाथ, तत्काल प्रभाव से नियुक्तियां लागू

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को गति देने और आगामी रणनीतियों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से पार्टी के विभिन्न मोर्चों के नए प्रभारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय द्वारा जारी इस सूची के साथ ही सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

किसे मिली किस मोर्चा की कमान? देखें पूरी सूची

​संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार मोर्चों और उनके प्रभारियों की जिम्मेदारी इस प्रकार तय की गई है:

  • युवा मोर्चा: श्री वैभव बैस
  • महिला मोर्चा: श्री सुभाष तिवारी
  • किसान मोर्चा: श्री पूनम चन्द्राकर
  • पिछड़ा वर्ग मोर्चा: श्री लखनलाल साहू
  • अनुसूचित जनजाति मोर्चा: श्री शिरीष अग्रवाल
  • अनुसूचित जाति मोर्चा: डॉ. गुलाब टिकरिहा
  • अल्पसंख्यक मोर्चा: श्री मनोज जैन

केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई प्रतिलिपि

​इस महत्वपूर्ण सांगठनिक निर्णय की प्रतिलिपि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय को भी प्रेषित की गई है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

अमरकंटक में छत्तीसगढ़ प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच की बैठक संपन्न : गर्मी के दिनों में उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए मनेंद्रगढ़ शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, समाजसेवी मनीष गोयल ‘मंच प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail