प्रभार वाले जिलों में दमदार परफॉर्मेंस : समीक्षा बैठक में छाए मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, नियमित दौरों और जनसंवाद की हुई जमकर तारीफ

Share this post:

बलौदाबाजार-भाटापारा में विकास कार्यों को दी रफ्तार; जीपीएम में भी प्रभारी रहते सुधारी थी व्यवस्था, मनेंद्रगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत पकड़

नई पहल न्यूज नेटवर्क| रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए आयोजित भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय हाई-लेवल समीक्षा बैठक में जहां कई प्रभार वाले जिलों से मंत्रियों के कम दौरों को लेकर शिकायतों का पिटारा खुला, वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का रिपोर्ट कार्ड सबसे उम्दा और बेदाग बनकर उभरा है। बैठक में संगठन के शीर्ष नेतृत्व और जिला पदाधिकारियों ने उनकी सक्रियता, समयबद्धता और कार्यकर्ताओं के साथ जीवंत संवाद की खुलकर सराहना की।

शिकायतों के दौर में मिसाल बने जायसवाल: न कोई नाराजगी,

​समीक्षा बैठक के दौरान कई जिलाध्यक्षों ने अपने प्रभार वाले मंत्रियों की अनुपलब्धता और बैठकों से दूरी को लेकर चिंता जाहिर की। इसके विपरीत, वर्तमान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई। जिला पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के सामने स्पष्ट किया कि मंत्री जायसवाल अपने प्रभार वाले जिले में नियमित दौरे कर रहे हैं और विकास योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट का आवंटन सुनिश्चित करा रहे हैं।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी रही बेहतरीन कार्यशैली, विपक्षी गढ़ में मजबूत किया संगठन

​बैठक में यह बात भी रेखांकित की गई कि इससे पूर्व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के प्रभारी मंत्री रहते हुए भी श्यामबिहारी जायसवाल ने विकास और संगठन के काम में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। बलौदाबाजार और जीपीएम जैसे क्षेत्रों की छह विधानसभा सीटों में से चार पर विपक्ष का कब्जा होने के बावजूद जायसवाल ने निरंतर प्रवास कर पार्टी को मजबूती दी। उनके कार्यकाल के दौरान डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) की बैठकें नियमित आयोजित हुईं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिली।

मनेंद्रगढ़ विधायक के तौर पर जमीनी पकड़ मजबूत, कार्यकर्ताओं के दिल में खास जगह

​एक कुशल मंत्री और बलौदाबाजार-भाटापारा के प्रभारी के साथ-साथ मनेंद्रगढ़ विधानसभा से विधायक श्यामबिहारी जायसवाल की पहचान एक सुलभ और संवेदनशील जनप्रतिनिधि की है। वे अपने गृह क्षेत्र मनेंद्रगढ़ में भी लगातार सक्रिय रहते हैं। क्षेत्र के नियमित दौरे, कार्यकर्ताओं के साथ सीधी बैठकें और जनता से सीधा संवाद उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा है, जिससे मनेंद्रगढ़ में पार्टी संगठन लगातार नए आयाम गढ़ रहा है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

अमरकंटक में छत्तीसगढ़ प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच की बैठक संपन्न : गर्मी के दिनों में उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए मनेंद्रगढ़ शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, समाजसेवी मनीष गोयल ‘मंच प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail