बिलासपुर में भक्ति की बयार : सुप्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी सुनाएंगी ‘नानी बाई का मायरा’

Share this post:

9 से 11 जनवरी तक मुंगेली रोड पर सजेगा आध्यात्मिक दरबार, श्री प्रेम सेवा परिवार द्वारा भव्य तैयारियाँ शुरू

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बिलासपुर। न्यायधानी के श्रद्धालुओं के लिए नववर्ष का प्रारंभ आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति के साथ होने जा रहा है। विश्व विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता और सुप्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी जी के मुखारविंद से होने वाली तीन दिवसीय ‘नानी बाई का मायरा’ कथा का आयोजन शहर के मुंगेली रोड स्थित मिनोचा कॉलोनी में किया जा रहा है।

भक्ति और समर्पण का अनूठा संगम

‘श्री प्रेम सेवा परिवार’ द्वारा आयोजित यह त्रिविसीय कथा 09 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक चलेगी। प्रतिदिन दोपहर 03:00 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में जया किशोरी जी भक्त नरसी मेहता की अनन्य कृष्ण भक्ति और भगवान द्वारा उनके घर भरे गए ‘मायरा’ (भात) के प्रसंग को अपनी मधुर वाणी से जीवंत करेंगी।

आयोजन की मुख्य विशेषताएं:

  • वक्ता: सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु जया किशोरी जी।
  • तिथि: 09 जनवरी से 11 जनवरी 2026।
  • समय: प्रतिदिन दोपहर 03:00 बजे से।
  • स्थान: मिनोचा कॉलोनी, मुंगेली रोड, बिलासपुर (छ.ग.)।
  • आयोजक: श्री प्रेम सेवा परिवार।

शहर में उत्साह का माहौल

आयोजकों ने बताया कि इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए बैठने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जया किशोरी जी की कथा को सुनने के लिए न केवल बिलासपुर शहर, बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में भक्तों के जुटने की उम्मीद है।

आयोजकों का संदेश: “यह आयोजन समाज में प्रेम और भक्ति के संदेश को प्रसारित करने के लिए किया जा रहा है। हम सभी धर्मप्रेमियों को इस पुण्यमयी कथा का लाभ उठाने के लिए सपरिवार आमंत्रित करते हैं।”

संपर्क सूत्र: अधिक जानकारी या सहयोग के लिए आयोजन समिति के इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

6261282596, 9755220259, 9826166619, 9425219317, 9926125031

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail