कर्तव्य का सम्मान : नारायणपुर: दुर्गम पहाड़ियों और नदी-नालों को मात देकर लौटे ‘जनगणना के नायक’ सम्मानित

Share this post:

कलेक्टर नम्रता जैन ने थपथपाई प्रगणकों की पीठ, कठिन परिस्थितियों में समय पर लक्ष्य पूरा करने पर मिला प्रशस्ति पत्र

नई पहल न्यूज नेटवर्क। नारायणपुर। जनगणना 2027 के महाभियान में नारायणपुर के जांबाज प्रगणकों ने दुर्गम भूगोल और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों पर जीत हासिल कर मिसाल पेश की है। जिले के अबूझमाड़ जैसे सुदूर और पहुंचविहीन अंचलों में मकान सूचीकरण का कार्य समयसीमा के भीतर पूर्ण करने वाले इन मैदानी कर्मियों का आज जिला प्रशासन द्वारा भव्य सम्मान किया गया। कलेक्टर और प्रमुख जनगणना अधिकारी नम्रता जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया।

चुनौतियों को बनाया अवसर: 12 किमी पैदल चलकर जुटाए आंकड़े

​सम्मान समारोह के दौरान प्रगणकों के संघर्ष की प्रेरक कहानियाँ भी सामने आईं। बेड़मा बालक आश्रम के सहायक शिक्षक और एचएलबी प्रगणक मंगरू राम पल्लो ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने बेड़मा से हितावाड़ा तक का सफर नदी-नालों और ऊंची पहाड़ियों के बीच तय किया। पल्लो ने लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर न केवल घरों तक पहुंच बनाई, बल्कि राष्ट्रीय महत्व के इस डेटा को समय पर पोर्टल पर दर्ज भी किया।

​अन्य प्रगणकों ने भी बताया कि नेटवर्क की समस्या और कठिन रास्तों के बावजूद टीम भावना ने इस कार्य को सफल बनाया।

इन क्षेत्रों में लहराया सफलता का परचम

​प्रगणकों ने जिले के उन हिस्सों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जहाँ पहुंचना अत्यंत कठिन माना जाता है। प्रमुख रूप से:

  • ​मकसुली, मंडाली, खोड़पार और फरसबेड़ा।
  • ​कोस्तामरका, कोहकापार और माटवाड़ा।
  • ​चिहुकापाल, हितावाड़ा, कोहकोड़ी, चालचेर, कोडोकाल एवं काकोड़ी।

जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में समयबद्ध तरीके से पूरा करना एक चुनौतीपूर्ण दायित्व है। नारायणपुर के प्रगणकों ने जिस समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ दूरस्थ गांवों तक अपनी पहुंच बनाई, वह अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायी है।

नम्रता जैन, कलेक्टर, नारायणपुर

ये ‘कर्मवीर’ हुए सम्मानित

​उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला जनगणना शाखा ने सूची जारी कर इन प्रगणकों को सम्मानित किया:

उपेन्द्र कुमार वानी, द्वारिका राम सिन्हा, यीशु कुमार निषाद, शंभु प्रसाद साहू, मंगरू राम पल्लो, मनकू राम कर्मा, देवेन्द्र कुमार देवांगन, हेमन्त कुमार शोरी, छाया अमांदिया, सेवा राम साहू, गोपी कुमार साहू, उत्तम कुमार साहू, ओमप्रकाश आर्य, सागर नेताम, जादूराम मरकाम, गरिमा कुमार, रूचि साव एवं लक्ष्मी पोटाई।

क्यों खास है यह उपलब्धि ?

​नारायणपुर जिला अपनी विशेष भौगोलिक स्थिति और घने वनों के लिए जाना जाता है। जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) की सफलता ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सटीक आंकड़े तैयार हैं। प्रगणकों के इस जज्बे ने साबित कर दिया कि कर्तव्यनिष्ठा के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail