वीडियो : पत्रकारों पर पिस्टल तानने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, राजधानी की सड़कों पर मुंडन करवाकर जुलूस निकाला

Share this post:

अस्पताल में रिपोर्टिंग रोकने वाले एजेंसी मालिक और बाउंसर्स गिरफ्तार, पुलिस ने कराया मुंडन

रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। रविवार रात को चाकूबाजी की घटना की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकारों को बाउंसर्स ने रोका और उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य पत्रकार और प्रेस क्लब के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बाउंसर्स ने पुलिस की मौजूदगी में भी पत्रकारों से धक्का-मुक्की की। स्थिति तब और बिगड़ गई जब बाउंसर एजेंसी का संचालक वसीम बाबू पिस्तौल लेकर अस्पताल पहुंचा और तीन बाउंसरों के साथ मिलकर पत्रकारों को धमकाने लगा।

पत्रकारों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर दिया। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फोन पर बात की और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मौदहापारा थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। वसीम बाबू और उसके दो साथी बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वसीम के घर से पिस्तौल और गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों का मुंडन कराकर जय स्तंभ चौक से जुलूस निकाला, जिसे देखने सैकड़ों लोग जमा हुए।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail