
भाजपा नेता समेत एक आरोपी गिरफ्तार, 10.50 लाख रुपए की धोखाधडी
भटगांव । पुलिस ने पैसा डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में भाजपा नेता इरफान अंसारी और उनके साथी विकेन्द्र जगने को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने ग्राम मलगा में दो लोगों से 10 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की है। भटगांव पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, इरफान अंसारी और विकेन्द्र जगने ने पैसा डबल करने का लालच देकर पीड़ितों से रकम ऐंठी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 2024 में न केवल शिकायतकर्ताओं से, बल्कि अन्य लोगों से भी छलपूर्वक धन प्राप्त किया।

पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लैपटॉप और मोबाइल जब्त किए हैं। इन उपकरणों से मिले सबूतों की जांच की जा रही है।
About The Author










































