ऑर्गालाइफ को मिला अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र : IAF – IAS जैसा बड़े संस्थानों ने जताया भरोसा

Share this post:

प्राकृतिक उत्पादों के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ हमेशा रहें अग्रणी यही है सपना

रायपुर। छत्तीसगढ़ आधारित प्राकृतिक उत्पाद ब्रांड ऑर्गालाइफ को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ISO 9001:2015 (IAF-IAS) प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। यह प्रमाणपत्र इंटरनेशनल एक्रेडिटेशन फोरम (IAF) और इंटरनेशनल एक्रेडिटेशन सर्विस (IAS) द्वारा वेटसिन सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से जारी किया गया है, जो ऑर्गालाइफ की गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली की विश्वसनीयता और उत्कृष्टता का प्रतीक है। यह मान्यता ऑर्गालाइफ को गुड़, चावल, दाल, मसाले, नमक, मिलेट्स और शहद जैसे प्राकृतिक पोषक उत्पादों की पैकेजिंग और डिस्ट्रीब्यूशन प्रक्रिया के लिए दी गई है। रायपुर में स्थित ऑर्गालाइफ का पंजीकृत कार्यालय इन सभी गतिविधियों का संचालन करता है। वर्तमान में ऑर्गालाइफ के अंतर्गत लगभग 100 उत्पाद बाजार में उपलब्ध हैं, जो उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय और भरोसेमंद ब्रांड बन चुके हैं। इन उत्पादों की शुद्धता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए वैक्यूम-सील्ड पैकेजिंग तकनीक अपनाई जाती है, जिससे इनके पोषक गुण लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं। विशेष बात यह है कि ये सभी उत्पाद बिना किसी प्रिज़र्वेटिव के बनाए जाते हैं, और उत्पादन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के रासायनिक उर्वरक या कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया जाता।

ऑर्गालाइफ की टीम केवल उन्हीं किसानों से साझेदारी करती है, जो भारत सरकार की संस्था APEDA में पंजीकृत हैं और प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों पर काम करते हैं। इससे न सिर्फ उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित होती है, बल्कि उपभोक्ताओं को एक स्वस्थ, सुरक्षित और संतुलित जीवनशैली का भरोसा भी मिलता है।

सतत विकास के सिद्धांतों पर चलते हुए, ऑर्गालाइफ पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण आजीविका संवर्धन और उपभोक्ता स्वास्थ्य के बीच संतुलन कायम करने का प्रयास कर रहा है। ऑनलाइन माध्यमों से देशभर के कोने-कोने तक अपने उत्पाद पहुँचाकर ऑर्गालाइफ ने छत्तीसगढ़ को प्राकृतिक उत्पादों के राष्ट्रीय मानचित्र पर एक सशक्त पहचान दिलाई है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail