
96 वर्षीय रामजी लाल अग्रवाल का रायपुर में निधन
रायपुर। लोकसभा सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजी लाल अग्रवाल का निधन हो गया है। वे 96 वर्ष के थे। रामजी लाल अग्रवाल रायपुर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में से एक थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ की राजनीति में प्रमुख चेहरा हैं। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में रायपुर से लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले वे राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। रामजी लाल अग्रवाल के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है

About The Author










































