
कुकदूर के जंगल में बेहोश मिली, शरीर पर चोट के निशान; कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी
कबीरधाम। जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बंदौरा जंगल में शुक्रवार शाम एक युवती बेहोश मिली। पिकनिक मनाने आए लोगों ने उसे चट्टानों के बीच देखा। युवती को तत्काल कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती पंडरिया ब्लॉक की रहने वाली है। उसके शरीर पर कई चोट के निशान हैं। प्राइवेट पार्ट में भी चोट है। पैर का नाखून गायब है। गले और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

कुकदूर थाना प्रभारी टीआई जेएल शांडिल्य ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती की स्थिति नाजुक है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है। उसकी हालत को देखते हुए रायपुर रेफर करने की तैयारी है। युवती के स्वस्थ होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

About The Author










































