विद्यार्थी परिषद से डिप्टी सीएम तक का सफरः डिप्टी सीएम अरुण साव ने शेयर की ABVP की पुरानी तस्वीर

Share this post:

ग्रेजुएशन के दौरान कॉलेज के दिनों में वे कक्षा प्रतिनिधि भी रहे हैं उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा है। कल विद्यार्थी परिषद के समय के एक साथी मिल गए, छात्र राजनीति और कॉलेज के जमाने की चर्चा हुई।
उन्होंने विद्यार्थी परिषद के समय की कुछ फोटो दिखाई मेरी, फोटो आप सभी से साझा कर रहा हूं।
पहचानिए इस विद्यार्थी परिषद मंडली की फोटो में, मैं कहां पर हूं!!

नई पहल आपको बता रहा है कि, डिप्टी सीएम द्वारा शेयर की गई तस्वीर में अरुण साव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई मुंगेली द्वारा छात्र अभिनंदन समारोह का मंच संचालन करते हुए दिख रहे है।

पढ़िए अरुण साव का राजनीतिक सफर

अरुण साव का जन्म 25 नवंबर 1968 को मुंगेली के लोहड़िया गांव में हुआ। उनके पिता अभयाराम साव 80 के दशक में मुंगेली मंडल के अध्यक्ष थे। साथ ही 1977 से 1980 तक जरहागांव विधानसभा के चुनाव संचालक की जिम्मेदारी भी निभाई। मुंगेली के कबीर वार्ड में पले-बढ़े अरुण साव ने एसएनजी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की। इसके बाद बिलासपुर से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उनका राजनीतिक सफर 1990 में ABVP से शुरू हुआ। वे 1990 से 1995 तक मुंगेली तहसील इकाई के अध्यक्ष रहे। 1996 में वे भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने। इसके बाद प्रांतीय सह मंत्री और राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य की जिम्मेदारी संभाली। ग्रेजुएशन के दौरान कॉलेज के दिनों में वे कक्षा प्रतिनिधि भी रहे।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail