छत्तीसगढ़ में शनिवार छुट्टी होगी खत्म !कर्मचारी फेडरेशन का विरोध, कहा- 60% स्टाफ से 100% काम ले रही सरकार

Share this post:

हाल ही में सरकार ने पुलिस मुख्यालय में शनिवार की छुट्टी खत्म करने का आदेश किया है जारी

रायपुर। प्रदेश में शनिवार की छुट्टी खत्म करने की कवायद के बीच छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सप्ताह में 5 दिन की कार्य व्यवस्था को समाप्त करने की खबरों का विरोध किया है। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने कर्मचारियों और जनता के हित में यह व्यवस्था लागू की थी। वर्मा ने बताया कि इस व्यवस्था से कर्मचारियों को घरेलू कार्यों और परिवार के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने का समय मिलता है। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि 5 दिन की कार्य प्रणाली से काम प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी देर रात तक काम करते हैं। विधानसभा सत्र और वर्ष के अंत में छुट्टी के दिनों में भी 8 घंटे से ज्यादा काम करते हैं।

फेडरेशन ने बताया कि राज्य के विभिन्न विभागों में सिर्फ 60% पद भरे हैं। यही कर्मचारी सभी सरकारी योजनाओं का पूरा कार्यभार संभाल रहे हैं। नवा रायपुर सहित अन्य कार्यालयों में कर्मचारी सुबह 10 बजे पहुंचते हैं। नियम के अनुसार शाम 5:30 बजे छुट्टी होती है, लेकिन कर्मचारी देर रात तक काम करते हैं। फेडरेशन ने कहा कि केंद्र सरकार और अधिकतर राज्यों में 5 दिन की कार्य व्यवस्था है। छत्तीसगढ़ में इसे समाप्त करना कर्मचारी विरोधी कदम होगा। फेडरेशन ने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार डालने की बजाय खाली पदों पर नियमित भर्ती की जाए।

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail