
नक्सली कमांडर बसवा राजू समेत 27 माओवादी ढेर करने के बाद नारायणपुर मुख्यालय पहुंचे जीवन
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में DRG के जवानों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जवानों ने अबूझमाड़ में हुई मुठभेड़ में 10 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली कमांडर बसवा राजू समेत 27 माओवादियों को मार गिराया है। माड़ में ऑपरेशन से लौटने के बाद नारायणपुर मुख्यालय पहुंचे जवानों का भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने जवानों की आरती उतारी और उन्हें फूल मालाएं पहनाईं। इस दौरान रंग-गुलाल से भी जवानों का स्वागत किया गया। बसवा राजू कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड था। अप्रैल 2010 में ताड़मेटला में CRPF के 76 जवानों की शहादत का जिम्मेदार भी यही था। उस समय नक्सलियों ने जवानों से लूटे गए हथियारों की प्रदर्शनी लगाकर जश्न मनाया था।

बस्तरिया गानों पर जवानों के डांस का वीडियो देखिए
झीरम घाटी हमला और रानीबोदली हमला भी बसवा राजू के नेतृत्व में हुए थे। अब उसके खात्मे के बाद जवानों ने बस्तरिया गीतों पर डांस करके जश्न मनाया। यह सफलता दर्शाती है कि बस्तर समेत पूरे देश में माओवादी विचारधारा का कोई स्थान नहीं है।
तस्वीरों में देखिये किन 27 नक्सलियों को हमारे जवानों ने किया खात्मा







About The Author










































