
चित्रकोट जलप्रपात के नाका विवाद में कांग्रेस का प्रदर्शन सरपंच समेत 12 ग्रामीणों पर FIR के विरोध में एसडीएम कार्यालय का घेराव
जगदलपुर। चित्रकोट जलप्रपात के पास स्थित नाका हटाने और सरपंच सहित 12 ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लौहण्डीगुड़ा में एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि पंचायत के पैसों का दुरुपयोग नेताओं और अधिकारियों ने किया। उन्होंने कहा कि जब नए सरपंच ने अधिकारियों को मुर्गा खिलाने से मना कर दिया, तो सरपंच सहित 12 ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई।

पढ़िए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का पोस्ट

कांग्रेस ने तहसीलदार को 7 सूत्रीय मांगों का पत्र सौंपा। कांग्रेस का कहना है कि यदि सरकार एफआईआर वापस नहीं लेती और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, तो एक सप्ताह बाद फिर प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही पंचायत द्वारा अधिकारियों और नेताओं पर खर्च किए गए बिल को राजधानी में सार्वजनिक किया जाएगा।


About The Author










































