
पूर्व जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता ने बलरामपुर में बरियों-ककना के बीच अपने खर्च से गड्ढे भरवाए
बलरामपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए पूर्व जनपद पंचायत सदस्य ने अनूठी पहल की है। बरियों क्षेत्र के पूर्व जनपद पंचायत सदस्य मुकेश गुप्ता ने बरियों और ककना के बीच एनएच पर मौजूद गड्डों को अपने स्तर पर भरवाया है।एनएच के अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण सड़क की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही थी। गड्डों की वजह से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं। मुकेश गुप्ता ने कहा कि एनएच के अधिकारियों की उदासीनता के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। उनकी इस पहल से अब सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों ने भी पूर्व जनपद सदस्य के इस प्रयास की सराहना की है।


About The Author










































